Leo Horoscope 2025

Video: 3 जून 2027 तक इस राशि के लोग शनि के कारण रहेंगे परेशान, सता सकते हैं पुराने रोग!

बीते दिनों शनि ने मीन राशि में गोचर कर लिया है, जहां पर वह 3 जून 2027 तक मौजूद रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि आने वाले दो साल तक किस राशि के लोगों को शनि के इस गोचर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

दुख, बीमारी और मृत्यु के नियंत्रण ग्रह शनि का शास्त्रों में खास महत्व है। करीब ढाई साल बाद शनि देव राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए शनि गोचर का सबसे लंबे प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव ने मीन राशि में कदम रखा है, जहां पर वह 3 जून 2027 तक मौजूद रहेंगे। शनिवार को शनि ने सिंह राशि के 8वें भाव में गोचर किया है, जिससे कारण उनके ऊपर ढैय्या शुरू हो गई है। 3 जून 2027 तक सिंह राशि के लोगों के ऊपर शनि की ढैय्या रहेगी, जिस दौरान उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यदि ये लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करेंगे और बाहर का खाना ज्यादा खाएंगे, तो तबीयत खराब हो सकती है। इसके अलावा पुराने रोग भी दोबारा परेशान करेंगे। नौकरी और कारोबार में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और खर्च बढ़ेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि के जातक पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। नहीं तो उन्हें मान हानि और धन हानि का सामना करना पड़ेगा। हालांकि नियमित रूप से कुछ उपाय करने से सिंह राशि के जातक शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। यदि आप उन उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ