हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: श्रवण से निकलकर मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को होगी धन-वैभव की प्राप्ति

Chandra Gochar: आज सुबह चंद्र देव ने मकर राशि में रहते हुए मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर किया है। इससे पहले वो श्रवण नक्षत्र में मौजूद थे। चलिए जानते हैं आज 16 जून 2025 को सुबह किस समय चंद्र का गोचर हुआ है और उससे किन तीन राशिवालों को धन-वैभव की प्राप्ति होने के योग हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव ने आज 16 जून 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 59 मिनट पर मकर राशि में रहते हुए श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है। ग्रहों के सेनापति मंगल को धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जिनका संबंध आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता, बिजली और भाई से है। 17 जून 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 13 मिनट तक चंद्र देव धनिष्ठा में रहेंगे। हालांकि इससे पहले चंद्र का राशि परिवर्तन हो जाएगा। आज दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी चंद्र ग्रह का राशि या नक्षत्र गोचर होता है तो उसका अच्छा-खासा प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। खासकर व्यक्ति के मन में चल रही उथल-पुथल, मनोबल, माता से रिश्ते, स्वभाव और भौतिक सुख आदि में परिवर्तन आता है क्योंकि चंद्र देव का इन सभी भावनाओं से गहरा रिश्ता है। चलिए जानते हैं आज सुबह हुए चंद्र गोचर से किन-किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं।

कर्क राशि

कर्क को चंद्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर चंद्रमा के अधिकतर गोचर का शुभ प्रभाव पड़ता है। इस बार भी चंद्र की बदली चाल से कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कारोबारियों की कुंडली में आर्थिक प्रगति के योग हैं। घर में शांति का माहौल रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही कंपनी का ऑफर लेटर मिल सकता है। 60 से अधिक उम्र के लोग धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां सेहत का पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: मूलांक 1 की चार तारीखों पर जन्मे लोगों में भी होता है अंतर, पड़ता है सूर्य के अलावा चंद्र-मंगल और शनि का प्रभाव

मकर राशि

इस समय चंद्र देव मकर राशि में मौजूद हैं, जिसमें रहते हुए उन्होंने धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है। ऐसे में इस राशिवालों को चंद्र गोचर से विशेष लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा धनिष्ठा नक्षत्र के पहले चो चरण भी मकर राशि में आते हैं। ऐसे में चंद्र के इस गोचर का दोगुना सकारात्मक प्रभाव मकर राशिवालों के ऊपर पड़ेगा। व्यवसायिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मनचाही जगह पर जून माह में ट्रांसफर हो सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

धनिष्ठा नक्षत्र के पहले दो चरण मकर राशि में आते हैं, जबकि अंतिम दो चरण कुंभ राशि में आते हैं। ऐसे में इस गोचर का कुछ सकारात्मक प्रभाव कुंभ राशिवालों के जीवन पर भी पड़ेगा। व्यवसाय को विस्तार देने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पुराने निवेशों से आर्थिक लाभ मिलना शुरू होगा। युवाओं की निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। भाई-बहनों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घर में किसी की तबीयत खराब है तो उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Guru Gochar: कर्क समेत इन 3 राशियों के करियर को लगेंगे चार चांद, गुरु ने किया आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola