हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: 5 मई से सूर्य की तरह चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, सिंह राशि में चंद्र गोचर

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां हैं जिनमें से कुछ राशि के जातकों पर चंद्र की कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं चंद्र गोचर से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन
चंद्र गोचर 2025

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए मन के कारक ग्रह चंद्र जाने जाते हैं। इसका असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से होगा। ऐसे में किसी को नुकसान तो किसी को लाभ हो सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य की राशि में चंद्र गोचर करेंगे। 5 मई सोमवार को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर सिंह राशि में चंद्र गोचर करेंगे। आइए जानते हैं चंद्र गोचर का सकारात्मक असर किन 5 राशियों पर हो सकता है?

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर चंद्र गोचर का सकारात्मक असर हो सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कहीं बाहर यात्रा पर भी जा सकते हैं। रिश्ते में सुधार हो सकता है। आपसी विवादों से खुद को दूर रखें। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए खास योजना बनाएंगे और सफल भी हो सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रमोशन की बात चल सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आप खुद की सेहत का ख्याल रखेंगे और सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव करने का सोचेंगे। कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करें और सफल भी हो सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपसी प्यार बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Shani Ratan: शनि देव को बहुत प्रिय हैं ये 3 रत्न, कर देते हैं मालामाल! खुल सकता है बंद किस्मत का ताला

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ की जाएगी। एक नई योजना पर आप काम करेंगे और सफल भी हो सकेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों को करने की रुचि रखें। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आय वृद्धि के साथ प्रमोशन का योग बन सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola