नवग्रहों में से एक चंद्र को शास्त्रों में मन, मनोबल, माता और सुख का दाता माना जाता है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। मात्र सवा दो दिन में चंद्र देव राशि गोचर कर लेते हैं। इसलिए चंद्र गोचर का सबसे जल्दी और अधिक प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 28 मार्च 2025 को दोपहर 4 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 30 मार्च 2025 को दोपहर 4 बजकर 34 मिनट तक मौजूद रहेंगे। हालांकि चंद्र गोचर से पहले कुछ राशियों को खास फायदा होने की संभावना है, जिनके राशिफल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत!
वृषभ राशि
चंद्र गोचर से पहले वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। जिन लोगों का खुद का काम है, उनका मुनाफा बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आने वाला समय बढ़िया रहेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
तुला राशि
आज दोपहर चंद्र के मीन राशि में गोचर करने से पहले तुला राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों की आयु 50 से 70 के बीच है, उनकी सेहत में सुधार होगा और दर्द से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा कपल घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। बुद्धि-कौशल से किए गए कार्य संपन्न होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
चंद्र गोचर से पहले वृश्चिक राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबारियों को विरोधियों से छुटकारा मिलेगा और काम का विस्तार होगा। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें आज दोपहर से पहले शुभ समाचार मिलेगा। कपल के बीच प्यार बढ़ेगा। पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: किस ग्रह के कारण अप्रैल में तुला राशि के लोग रहेंगे परेशान? जानें मासिक राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
15 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines