Libra Horoscope 2025

Video: किस ग्रह के कारण अप्रैल में तुला राशि के लोग रहेंगे परेशान? जानें मासिक राशिफल और उपाय

अप्रैल माह में तुला राशि के जातकों को कुछ ग्रहों के कारण विभिन्न परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं तुला राशि के मासिक राशिफल और अप्रैल माह में करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

कुछ ही दिनों में अप्रैल माह शुरू होने वाला है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए ये महीना आर्थिक स्थिति के लिहाज से उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपकी कुंडली के छठे भाव में पंचग्रही योग बनेगा, जिसके कारण खर्चे बढ़ेंगे। 12वें भाव में केतु और बृहस्पति की दृष्टि से तुला राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। ऐसे में ये लोग यदि बचत पर ध्यान नहीं देंगे, तो अप्रैल माह में तुला राशि के जातकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

हालांकि महीने के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य के राशि बदलते ही तुला राशि के जातकों को कुछ लाभ होगा। सही समय पर सही आर्थिक फैसला लेंगे, तो धन लाभ के प्रबल योग हैं। इसके अलावा किसी भी जगह निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें और जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, वो निवेश करने से पहले अपनी पत्नी से सलाह लेंगे तो उन्हें जरूर फायदा होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह में कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ