Moon Transit 2025: नवग्रहों में से एक चंद्र का ज्योतिष में खास महत्व है। ये एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन यानी गोचर करता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, माता, भौतिक सुख और भावनाओं का दाता माना गया है, जिनके गोचर का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 21 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर कर लिया है। इससे पहले चंद्र देव कन्या राशि में मौजूद थे। तुला राशि को शुक्र देव का स्वामी माना जाता है, जो धन, पैसे, लग्जरी लाइफ और सुख के दाता हैं। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है।
आज से इन 3 राशियों को होगा महालाभ!
वृषभ राशि
चंद्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के करियर में प्रगति के संकेत लेकर आया है। जो लोग लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ उनके वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जिससे ऑफिस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों को पिता जी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिसके कारण रिश्तों में मजबूती आएगी। शादीशुदा जातक जीवनसाथी संग किसी यात्रा का भी आनंद जल्द ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: बालों का लगातार टूटना भी है अशुभ संकेत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नुकसान
धनु राशि
आज से आने वाले कुछ दिन धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेंगे। कारोबारियों को नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। दुकानदारों को पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। राजनीति से जुड़े जातकों के सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरवालों के साथ सुखद समय बिताने का चांस मिलेगा। सेहत के लिहाज से ये हफ्ता धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। फिलहाल कोई गंभीर बीमारी होने की संभावना नहीं है।
वृश्चिक राशि
मन के कारक ग्रह यानी चंद्र देव का गोचर करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। घरेलू मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका सकारात्मक असर रिश्तों पर होगा। वित्तीय निर्णय कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेंगे। विदेश जाने का सपना इस राशि के लोगों को साल 2025 में चंद्र देव की कृपा से पूरा हो सकता है। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य बदलते मौसम में ठीक रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की उनके सच्चे प्यार से शादी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Video: 104 दिन तक इस राशि के लोगों को रहेगा तनाव, गुरु देव करेंगे परेशान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
51 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines