Guru Brihaspati Gochar 2025

Video: 104 दिन तक इस राशि के लोगों को रहेगा तनाव, गुरु देव करेंगे परेशान!

Guru Brihaspati Gochar: साल 2025 में 14 मई तक 12 में से किसी 1 राशि के जातकों को गुरु ग्रह से सावधान रहना होगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आज से आने वाले 104 दिन तक किस एक राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।

Guru Brihaspati Gochar 2025: गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जिन्हें धन, ज्ञान, शिक्षा, बड़े भाई, संतान, पवित्र स्थल, दान, पुण्य और धार्मिक कार्य आदि का दाता माना जाता है। जिन लोगों के ऊपर गुरु देव मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में हर चीज आसानी से मिल जाती है। किसी भी चीज को हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत नहीं होती है, उनके जीवन में बार-बार परेशानियां आती हैं। किसी न किसी कारण व्यक्ति परेशान रहता ही है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज से आने वाले 104 दिन यानी 14 मई 2025 तक धनु राशि के जातकों को गुरु ग्रह का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण रहेगा, जिसके कारण नौकरीपेशा जातकों को टेंशन रहेगी। लेकिन इसके बाद उन्हें राहत मिल सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि 14 मई 2025 के बाद का समय धनु राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ