Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से बना गजकेसरी योग, मालामाल हो जाएंगे इन राशि के लोग!

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रह ने तुला राशि में गोचर किया है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य खुलने वाला है और वो जल्दी मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Simran Singh Updated: Mar 28, 2024 09:26
Chandra Gochar 2024
चंद्र गोचर 2024

Chandra Gochar 2024: ग्रहों में सबसे ज्यादा चाल बदलने वाले ग्रहों में से एक चंद्रमा है। किसी भी राशि में चंद्रमा ज्यादा समय तक टिकता नहीं है। वर्तमान में तुला राशि में विराजमान चंद्र ग्रह लग्न भाव में है। जबकि, गुरु और बुध मेष राशि में विराजमान है जो चंद्रमा पर चौथी दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे में 2-2 गजकेसरी योग बन रहे हैं और कुछ राशियों के लिए ये योग लाभकारी साबित होने वाले हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों में से कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें गजकेसरी योग से लाभ हो सकता है।

मेष राशि

तुला राशि में चंद्र ग्रह विराजमान है और गुरु-बुध मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय चल रहा है। गजकेसरी योग बनने के कारण मेष राशि के लोगों को धन संबंधित लाभ होगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए 2-2 गजकेसरी योग बनना बहुत शुभ है। आपके कई रुके कार्य पूरे होंगे। कामकाज में आ रही समस्याएं दूर होंगी और सफलता पाने के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है गजकेसरी योग बनने से आपको धन लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी से लेकर करियर के क्षेत्र में तरक्की के कई मौके आपके हाथ लगेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। चंद्र ग्रह 29 मार्च तक तुला राशि में विराजमान है और इस दौरान छात्रों को भी पढ़ाई में सफलता हासिल हो सकती है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 28, 2024 09:26 AM

संबंधित खबरें