हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budh Gochar 2025 Rashifal: उत्तरमुखी होकर धन बरसाएंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, इन 3 राशियों की होगी चांदी

Budh Gochar 2025 Rashifal: 19 नवंबर 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध उत्तरमुखी होंगे, जो वाणी, बुद्धि और व्यापार के लिए शुभ संकेत है. बुधदेव का भगवान के निवास कुबेर दिशा में यह बदलाव 3 राशियों को विशेष लाभ देगा. आइए जानें, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Gochar 2025 Rashifal: ग्रहों के राजकुमार बुध उत्तरमुखी होकर अपनी चाल बदलने वाले हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि, वाणी और व्यापार के स्वामी ग्रह नवंबर माह में 19 तारीख को 12:51 AM बजे उत्तर दिशा में गोचर करेंगे. आपको बता दें कि चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों में बुध की चाल सबसे तेज है और अपने क्रांतिवृत्त यानि परिक्रमा पथ (सूर्य के चारों ओर) पर दिशा परिवर्तन करते रहते हैं. बुध सहित सभी ग्रहों की दिशा में बदलाव एक विशेष ज्योतिषीय घटना मानी जाती है, जिसका सभी राशियों पर असर होता है.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, उत्तरमुखी बुध को बेहद अच्छा माना जाता है. वे स्वयं वाणिज्य-व्यापार और लेखा-जोखा से जुड़े धन के दाता ग्रह हैं और उत्तर दिशा भी धन के दाता कुबेर से संबंधित है. बुध की इस दिशा परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इससे सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

बुध का उत्तरमुखी गोचर वृषभ राशि के लिए अत्यंत शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है. इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. यदि आप व्यापार करते हैं, तो व्यापार में विस्तार की संभावनाएं प्रबल हैं. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. विचारों में स्पष्टता आएगी, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. यह समय उन योजनाओं को कार्यान्वित करने का है, जिन्हें आप लंबे समय से टालते आ रहे थे. पुराने अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के ही स्वामी हैं, इसलिए उनका उत्तरमुखी होना इस राशि के जातकों लिए विशेष महत्व रखता है. इस समय आपकी वाणी में मिठास और प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप लोगों को अपनी बातों से आसानी से प्रभावित कर पाएंगे. यह अवधि उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो लेखन, पत्रकारिता, मीडिया, पब्लिक रिलेशन, भाषण या शिक्षण जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं. आपकी बुद्धि तेज चलेगी. आप किसी भी स्थिति का विश्लेषण करके उचित निर्णय लेने में सफल रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह समय अनुकूल है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का उत्तरमुखी गोचर आर्थिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी सिद्ध हो सकता है. धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं. यदि आप निवेश, शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या किसी बड़े सौदे की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में रहेगा. व्यवसाय में नए साझेदार मिल सकते हैं या विदेश से लाभ की संभावना बन सकती है. वर्कप्लेस पर आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा. सीनियर अधिकारियों से सम्मान मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, इसमें कहीं आप भी तो नहीं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola