हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Zodiac Sign: बुध-गुरु के शुभ द्विद्वादश योग से होगा जून का अंत, जुलाई में खूब नोट गिनेंगी ये 5 राशियां

Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 जून 2025 को एक खास योग बन रहा है, जिसके तहत बुध और गुरु एक-दूसरे से 30 डिग्री की कोणीय स्थित में होंगे। इस कोणीय योग को ज्योतिष में शुभ माना जाता है और इसे द्विद्वादश योग कहा गया है। इस योग के शुभ असर से 5 राशियों की किस्मत बदल सकती है और इनकी आर्थिक स्थति बेहद मजबूत हो जाएगी। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी है?

विज्ञापन

Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 30 जून 2025 को एक विशेष ग्रह योग बन रहा है। इस दिन रात में 9 बजकर 42 मिनट से बुध और गुरु एक-दूसरे से 30 डिग्री की कोणीय स्थिति पर होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस स्थिति को द्विद्वादश योग कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे सेमी सेक्सटाइल एस्पेक्ट (Semi Sextile Aspect) कहा गया है। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे भाव और बारहवें भाव में स्थित होते हैं।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 30 जून 2025 से बन रहे द्विद्वादश योग की इस विशेष स्थिति में बुध दूसरे भाव में और गुरु बारहवें भाव में होंगे। जब ये दोनों ग्रह इस प्रकार के कोणीय संबंध में आते हैं, तो यह शुभ फल देने वाला योग सिद्ध होता है। इस योग के असर से बुद्धि, शिक्षा, व्यापार और विस्तार से जुड़े मामलों में सकारात्मक असर पड़ता है। ग्रहों की यह संयोग 5 राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है।

ये भी पढ़ें: धन होगा आपकी ओर आकर्षित, बुरे सपने आने हो जाएंगे बंद; रात में करें ये सरल उपाय

विज्ञापन

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु का यह द्विद्वादश योगअत्यंत शुभ और फलदायक रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है तो अब उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। संपत्ति संबंधित मामलों में भी आपके पक्ष में निर्णय होंगे, चाहे वह ज़मीन-जायदाद की खरीद-बिक्री हो या पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक है।

मिथुन राशि 

बुध-गुरु का द्विद्वादश योग मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर की दिशा में मजबूती लाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। आय में लगातार बढ़ोत्तरी के संकेत हैं, जिससे आप अपनी वित्तीय योजनाओं को साकार कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। यदि आप कोई नया व्यापार या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।

विज्ञापन

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु का द्विद्वादश योगआर्थिक रूप से सुधार लाने वाला रहेगा। यदि आप किसी कर्ज़ या ऋण से जूझ रहे हैं तो उससे राहत मिलने की संभावना है। निवेश के मामलों में समझदारी से किए गए निर्णय लाभ देंगे, विशेषकर शेयर बाज़ार या रियल एस्टेट से जुड़े निवेश। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है, जिससे पुरानी उलझनों से छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। ऑफिस में सीनियर से सराहना मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय साहसिक निर्णय लेने का है, जो भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। आप नई आर्थिक योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। जमा किए हुए धन में वृद्धि होगी। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। व्यवसायिक दृष्टि से यह समय अनुकूल है। नई परियोजनाओं की शुरुआत और विस्तार की योजना कारगर साबित होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि का है। आपके विचारों और कार्यों को समाज में सम्मान मिलेगा। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता के योग बन रहे हैं, चाहे वह अध्ययन, नौकरी या व्यापार के संदर्भ में हो। नए आय स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ़ होगी। यह समय रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए विशेष फलदायक है। परिवार और समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola