Budh Gochar: जल्द उदय होगा बुध, इस एक राशि को छोड़कर बाकी पर बरसेगी मेहर
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Budh Gochar: सौर मंडल में बुध सबसे छोटा ग्रह है। इसे सौरमंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध 31 दिसंबर 2022 को धनु राशि में वक्री हुआ था। इसके बाद इस वर्ष 2 जनवरी 2023 को यह अस्त भी हो गया था। ऐसे में सभी राशियों के होते हुए काम भी अटक गए थे। इसी के कारण सभी राशियों को अपने रेगुलर कामों में भी दिक्कत आ रही हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बुध ग्रह 23 जनवरी 2023 को सुबह वापिस उदय होगा। इसके बाद से सभी राशियों के जातकों को रोजमर्रा की जिंदगी में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। उनके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। जानिए बुध का उदय होना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
यह खगोलीय घटना मेष राशि के लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते खोलेगी। व्यापार और कॅरियर में भी धीरे-धीरे ग्रोथ होने लगेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य भी अब पूरे होने लगेंगे। यदि आप आगे की सही प्लानिंग कर सके और उस पर काम कर सके तो अच्छी ग्रोथ हासिल कर पाएंगे।
बुध अभी वृषभ के आठवें भाव में होने के कारण निरंतर नई समस्याएं पैदा कर रहा है। जैसे ही बुध का उदय होगा, यह समस्त संकटों को दूर करने लगेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। व्यापार में भी नए संपर्क बनेंगे जो बिजनेस को आगे फैलाएंगे। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से भी आपको लाभ मिल सकता है।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
सातवें भाव में बुध के उदय होते ही बिजनेस में ग्रोथ दिखने लगेगी। यदि पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आने वाले समय में काफी मुनाफा होने की उम्मीदें हैं। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वालों को भी प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर कलीग्स के सहयोग से सभी चुनौतियों को पार कर लेंगे।
बुध अभी कर्क राशि के छठे भाव में है। इसका उदय होना बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। विदेश भी जाने के योग बन रहे हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा दिया हुआ है जो वापिस नहीं आ रहा है, तो वो भी वापिस मिल जाएगा। कोर्ट केस अथवा पुलिस मामलों में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा। खासतौर पर वकालत से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा समय आ चुका है।
ऐसे जातक जिनकी राशि सिंह है और जो स्टॉक मार्केट में काम करते हैं, उनके लिए यह अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में भी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की दिखाई देगी। आपके द्वारा पहले किए गए प्रयासों का लाभ अब दिखाई देने लगेगा।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बुध कन्या राशि के चौथे भाव में उदय होगा। अतः उन्हें घर-परिवार में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कॉमर्स, रियल एस्टेट और खेती-बागवानी से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा। यदि कोई नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो अभी कर सकते हैं।
ऐसे जातक जो आईटी सेक्टर और बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें Budh Gochar के काऱण कई लाभ मिलने वाले हैं। ऑनलाइन काम करने वालों के लिए भी कई नए अवसर बन रहे हैं। खास तौर पर ऑनलाइन इनकम पर निर्भर रहने वाले लोगों की इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।
ऐसे जातक जिनकी राशि वृश्चिक है, और जो फैमिली बिजनेस चला रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में मुनाफा हो सकता है। मीडिया लाइन से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा बितेगा। फैमिली लाइफ के हिसाब से भी समय बहुत बढ़िया रहेगा।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
संभवतया सभी राशियों में धनु एकमात्र एक ऐसी राशि है जिसे बुध के उदय (Budh Gochar) होने से कोई खास फायदा नहीं होगा। प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स के लिए समय कठिन रहेगा। उन्हें थोड़ा सा मुनाफा कमाने के लिए भी बहुत ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।
यदि आपकी राशि मकर है तो अभी किसी भी तरह की जमीन के सौदे में पैसा इन्वेस्ट न करें। जमीन के सौदे में पैसा अटक सकता है। हॉस्पिटल सेक्टर में कार्यरत लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। जॉब में किसी तरह का प्रमोशन मिल सकता है।
इस राशि के लिए ग्यारहवें भाव में बुध उदय होगा। इसके प्रभाव से कुंभ राशि वालों के लिए इनकम के नए सोर्स बनेंगे। खास तौर पर स्टॉक मार्केट में काम करने वालों के लिए नए अवसर बन रहे हैं। पार्टनरशिप में कोई नया बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं।
बुध उदय होने के कारण मीन राशि वालों को कॅरियर में आगे से आगे नए मौके मिलते रहेंगे। यदि आप नए शहरों में अपना व्यापार फैलाना चाहते हैं तो उसमें भी कामयाब होंगे। प्रोफेशनल्स के लिए भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: