हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: चंद्रमा-शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर से 3 राशियों को होगा फायदा, मनचाही कंपनी में लग सकती है नौकरी!

ग्रहों के राजकुमार यानी बुध देव 28 मई 2025 को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुधवार को बुध देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी चंद्रमा और शुक्र देव हैं। चलिए जानते हैं बुध के इस गोचर के शुभ प्रभाव से किन-किन राशियों को सबसे पहले लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
बुध चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य!

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है, जिसमें से एक रोहिणी नक्षत्र है। ये नक्षत्र रचनात्मकता और विकास को दर्शाता है, जिसके स्वामी चंद्रमा और शुक्र ग्रह हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 मई 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 8 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 3 जून 2025 को सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक मौजूद रहेंगे। बुध के इस बार चाल बदलने से 12 राशियों की बुद्धि, त्वचा, संचार क्षमता और कारोबार आदि में परिवर्तन आएगा, क्योंकि ग्रहों के राजकुमार इन सब का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बुध गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

आने वाला समय वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। यदि आप कड़ी मेहनत करेंगे, तो जल्द आपको करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। जो लोग मार्केटिंग या मीडिया सेक्टर से जुड़े हैं, उनका प्रमोशन होगा। भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। कारोबारी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। विदेशी संपर्कों से लाभ होगा।

ये भी पढ़ें- Video: पंचग्रही योग और नीच के मंगल के कारण इस राशि के काम में आएंगी रुकावटें, रहेंगे परेशान!

विज्ञापन

तुला राशि

कपल को अकेले में वक्त बिताने का मौका मिलेगा। घर में परेशानियां चल रही हैं, तो बातचीत से अनबन खत्म होगी। छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होंगी। नौकरीपेशा जातक फोकस के साथ काम करेंगे, तो समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

चंद्रमा-शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर से सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि के लोगों को होने वाला है। भाई-बहनों से विवाद चल रहा है, तो रिश्ते में सुधार होगा। कारोबारियों को काम के चक्कर में यात्राएं करनी पड़ेंगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपके कारोबार का विकास होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 11 मई को सूर्य करेंगे स्वयं के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola