Leo Horoscope 2025

Video: पंचग्रही योग और नीच के मंगल के कारण इस राशि के काम में आएंगी रुकावटें, रहेंगे परेशान!

30 अप्रैल 2025 तक 12 में से किसी एक राशि के जातकों की कुंडली में पंचग्रही योग बन रहा है। इसके अलावा पूरे माह नीच का मंगल मौजूद रहेगा, जो उनके लिए शुभ नहीं रहेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले 19 दिन में किस राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

जब भी नवग्रहों में से किसी भी ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो उसके कारण विभिन्न योग का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में सिंह राशि के जातकों की कुंडली के अष्टम भाव में पंचग्रही योग योग बन रहा है और व्यय भाव में नीच का मंगल है, जो उनके लिए शुभ नहीं है। ऐसे में उन्हें खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। सोच-समझकर निवेश करें और जोखिम उठाने से बचें। खासतौर पर शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र रचा जा सकता है। इसलिए अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से बचें। नहीं तो आपके काम में रुकावटें आ सकती हैं।

विज्ञापन

30 अप्रैल 2025 तक यदि आप अपने विरोधियों से सावधान रहेंगे, तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस महीने भाई-बहन के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसके अलावा आपको पाचन और आंखों से संबंधित परेशानियां परेशान कर सकती हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन 30 अप्रैल 2025 तक कैसा रहेगा, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ