हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: जून में बुध की दोहरी चाल इन 3 राशियों के लिए रहेगी लकी, पैसों की कमी से मिलेगी मुक्ति!

बुध देव जून माह में 6 और 22 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं 6 और 22 जून को किस समय ग्रहों के राजकुमार की चाल बदलेगी और उसका अशुभ की जगह शुभ प्रभाव किन राशियों की जिंदगी के ऊपर पड़ेगा।

विज्ञापन
बुध चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य!

ग्रहों के राजकुमार बुध देव जून माह में डबल गोचर करेंगे। सबसे पहले 6 जून 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बुध देव मिथुन राशि में कदम रखेंगे, उसके बाद 22 जून को बुध का गोचर होगा। 22 जून 2025 को देर रात 9 बजकर 33 मिनट पर बुध देव कर्क राशि में कदम रखेंगे। हालांकि इस माह बुध का दो से तीन बार नक्षत्र गोचर भी होगा।

शास्त्रों में बुध को कारोबार, तर्क, बुद्धि, संचार और वचन आदि का दाता माना जाता है, जो मात्र 21 दिन में राशि गोचर करते हैं। चलिए जानते हैं बुध की बदली चाल से जून माह में किन-किन राशियों के लोगों को वित्तीय लाभ होगा। साथ ही घर-परिवार में वैभव, सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़ने की संभावना अधिक है।

जून का महीना इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ!

ये भी पढ़ें- Numerology: मां या बीवी, पति किसकी बात ज्यादा सुनेगा? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए जून में होने वाला बुध का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों का यात्रा पर जाने का फैसला सही रहेगा। बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो करियर को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगा। युवाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। भाई-बहन के रिश्ते में आई दरार खत्म होगी।

तुला राशि

युवाओं के आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि जागृत होगी। बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही पुण्य भी मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से खुद का घर खरीदने का सपना सच होगा। पिता-पुत्र के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जून का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए हर दृष्टि से यादगार रहने वाला है। धर्म की तरफ नौकरी कर रहे जातकों का झुकाव बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना छात्रों का माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा हो सकता है। सेहत में भी गिरावट आने की संभावना नहीं है। बल्कि पुरानी चोट के दर्द से उम्रदराज जातकों को राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola