---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: मां या बीवी, पति किसकी बात ज्यादा सुनेगा? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

शादी से पहले हर लड़की के मन में ये सवाल होता है कि उसका पति मुश्किल घड़ी में उसका साथ देगा या नहीं? यदि आप भी इसी उलझन में हैं कि आपका पति आपकी बात मानेगा या मां के कहे में रहेगा? तो इस सवाल का जवाब आपको मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

---खबर नीचे जारी है---

शादी के बाद लड़कियों के जीवन में तो बदलाव आता ही है। साथ ही लड़कों की जिंदगी में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। कई बार पति अपनी मां और बीवी के बीच फंस जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि वो किसका साथ दें। इसी बात को लेकर आए-दिन कई लोगों के घर में झगड़े होते हैं। हालांकि ये बात पत्नी को पहले ही पता चल सकती है कि उसका होने वाला पति उसकी बात मानेंगे या अपनी मां की बात को प्राथमिकता देगा।

अंक शास्त्र की दुनिया अंकों यानी जन्म तिथि के रहस्यों से भरी हुई है, जिसमें हर एक अंक का मतलब और महत्व है। माना जाता है कि कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे व्यक्ति अपनी मां के कहे में ज्यादा रहते हैं। वो अपनी माता की कोई बात नहीं टालते हैं बल्कि अपनी पत्नी की भावनाओं से ज्यादा मां को अहमियत देते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लड़के होते हैं, जिन्हें जोरू का गुलाम कहा जाता है। ये अपनी मां से ज्यादा पत्नी को अहमियत देते हैं। चलिए जानते हैं किन तिथियों पर जन्मे लड़के अपनी मां से ज्यादा पत्नी की बातें सुनते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मां के लाडले होते हैं ये लड़के!

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कों का जन्म किसी भी माह की 4, 5, 8, 13, 14, 17, 22, 23, 26 और 31 तारीख पर हुआ है, वो अपनी मां के फेवरेट होते हैं। ये लोग अपनी मां की छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखते हैं। कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसके कारण उनकी मां को दुख हो। शादी के बाद भी इन लड़कों का व्यवहार अपनी मां के प्रति नहीं बदलता है। ये अपनी पत्नी से ज्यादा मां की केयर करते हैं और उनकी बातों को अहमियत देते हैं।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: वैशाख अमावस्या पर शुक्र-बुध और चंद्र करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को होगा मोटा फायदा!

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Astrology Matrix (@astrologymatrix)

---खबर नीचे जारी है---

जोरू के गुलाम होते हैं ये लड़के!

जिन लड़कों का जन्म किसी भी महीने की 2, 3, 6, 7, 9, 12, 15, 16, 18, 20, 24, 25 और 27 तारीख पर हुआ है, वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। ये लोग अपनी पत्नी के खिलाफ जाकर कभी कोई फैसला नहीं करते हैं। ये अपनी पत्नी की छोटी से छोटी बात बहुत ध्यान से सुनते हैं और उनसे भरपूर प्यार करते हैं। ये कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिससे इनकी पत्नी का दिल दुखे। इसी वजह से इन्हें जोरू का गुलाब भी कहा जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्रवार को 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा तनाव, जानें आपके प्रेम जीवन पर चंद्र गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 24, 2025 12:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola