हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar: स्वराशि मिथुन में बुध ने किया गोचर, इन 3 राशियों की कुंडली में धन-संपत्ति के योग

Budh Gochar 2025: आज निर्जला एकादशी के शुभ दिन ग्रहों के राजकुमार बुध ने राशि परिवर्तन किया है। बुध के इस राशि गोचर से कुछ राशिवालों की लाइफ में खुशियों की बहार आनी तय है। चलिए जानते हैं इस समय किन तीन राशियों की जन्म कुंडली में धन-संपत्ति और सफलता के प्रबल योग हैं।

विज्ञापन
हर काम में मिलेगा भाग्य का साथ...

Budh Gochar 2025: आज ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। आज भगवान विष्णु की पूजा और निर्जला उपवास रखना शुभ होता है। ज्योतिष दृष्टि से भी निर्जला एकादशी का दिन खास है क्योंकि आज सुबह बुध का गोचर हुआ है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह ने स्वराशि मिथुन में प्रवेश किया है।

ज्योतिष में बताया गया है कि बुध ग्रह जब भी अपनी राशि मिथुन में गोचर करते हैं तो उससे उनकी शक्ति बढ़ जाती है और गोचर का अधिक प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ता है। चलिए जानते हैं कि बुध के इस गोचर से किन तीन राशियों की ऊर्जा, बुद्धिमत्ता, तर्क शक्ति, कारोबार, संचार और त्वचा में निखार आने की संभावना ज्यादा है।

बुध गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

सिंह राशि

आज बुध गोचर का सिंह राशिवालों के 11वें भाव में प्रभाव पड़ेगा। 11वां भाव लाभ का होता है, जिससे व्यक्ति को आर्थिक फायदा होता है और दोस्तों संग रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके अलावा इच्छाओं की भी पूर्ति होती है। इस बार बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशिवालों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। जहां कुछ लोगों को निवेश से फायदा होना शुरू होगा तो कई जातकों को अटके पैसे भी मिलने शुरू हो जाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का भी प्लान बन सकता है।

विज्ञापन
  • उपाय- गणेश मंदिर जाएं और वहां जाकर पूजा-अर्चना करें। साथ ही गणेश जी को मोदक, दूर्वा और फल अर्पित करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

कन्या राशि

बुध गोचर का आज कन्या राशिवालों के 10वें भाव में प्रभाव पड़ेगा। 10वां भाव कर्म और राज्य का होता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कन्या राशिवालों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। उम्रदराज जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सेहत में सुधार होगा। कारोबारियों को नई डील्स से आर्थिक मुनाफा होगा। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी दोस्त की मदद से रोजगार मिल सकता है। छोटी यात्राओं का योग भी कुंडली में बन रहा है।

विज्ञापन
  • उपाय- हरे रंग के कपड़ों का दान करें और किसी धार्मिक स्थल पर जातक ध्यान लगाएं।

मीन राशि

बुध के इस गोचर का प्रभाव मीन राशिवालों के चौथे भाव में पड़ेगा, जो सुख का घर होता है। यदि आपके घर में लड़ाई-झगड़े चल रहे हैं तो बातचीत से समस्या का हल निकल जाएगा। कारोबारियों को अचानक मोटा मुनाफा हो सकता है। जबकि दुकानदारों की कुंडली में प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को इस हफ्ते अच्छे अवसर मिलेंगे। सेहत के लिहाज से भी आने वाला समय मीन राशिवालों के हित में रहेगा।

  • उपाय- गणेश जी के मंत्रों का जाप करें और मूंग की दाल का दान करें।

ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2025: साल की सबसे बड़ी एकादशी पर आज रात करें ये 3 सिद्ध उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola