हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Blue Supermoon Horoscope: रक्षा बंधन के 'ब्लू सुपरमून' से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा

Blue Supermoon Horoscope: 19 अगस्त 2024 को यानी रक्षाबंधन के दिन एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, वह है ब्लू सुपरमून यानी इस दिन का चांद न केवल सुपरमून होगा बल्कि नीले रंग का भी दिखाई देगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Blue Supermoon Horoscope: इस साल भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार रक्षा बंधन बेहद खास है। इस बार न केवल ग्रहों और नक्षत्रों के विशेष योग-संयोग बन रहे हैं, बल्कि इस पवित्र त्योहार के दिन ही ब्लू सुपरमून (Blue Supermoon) भी दिखेगा। 19 अगस्त, 2024 को दिखने वाला यह खास चांद इस साल का तीसरा सुपरमून है। एस्ट्रोनॉमी में इसे ‘स्टर्जन मून’ (Sturgeon Moon) नाम दिया गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पृथ्वी और मनुष्य पर जिन दो ग्रहों का सबसे अधिक असर पड़ता है, उसमें से एक चंद्रमा है। चंद्रमा मन का कारक है, मां का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन चांद सबसे अधिक चमकीला और नीले रंग का दिखाई देगा। इसका असर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 5 राशियों के लिए यह सुपरमून सबसे अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ब्लू सुपरमून का राशियों पर असर

मेष राशि

मानसिक तनाव में कमी आएगी। दुकानदारों की बिक्री में इजाफा होगा। स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके सही निर्णय से व्यापार में लाभ का मर्जिन बढ़ सकता है। आपमें बचत की प्रवृत्ति बढ़ेगी। खर्चों में अप्रत्याशित कमी आ सकती है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन रोमांस बढ़ सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आप रुझान धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। बिजनेसमैन को काम का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। व्यापारियों के काम में लाभ बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स जातक मित्रों के साथ टूर पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

विज्ञापन

कर्क राशि

ऑफिस में बॉस और कलीग से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। कारोबारियों की विदेश यात्रा से कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिसका पॉजिटिव असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। कपल की लव लाइफ की परेशानियां खत्म होने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी।

तुला राशि

कारोबारियों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। खुदरा व्यापार में लाभ हो सकता है। पिता को किसी पुराने दर्द से मुक्ति मिलेगी। भाई की सेहत भी सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों का सहकर्मियों सहयोग और समर्थन बढ़ेगा। आमदनी में इजाफा होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों की हेल्प से आमदनी बढ़ेगी। कारोबारी इस समय किसी नए बिजनेस में निवेश कर सकते हैं, काफी लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के दिन मौज-मस्ती में बीतेंगे। शादीशुदा जिंदगी से गलतफहमिया दूर होंगी। लव लाइफ काफी मजेदार और रोमांटिक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola