हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

5 अगस्त बेहद सतर्क रहें इन 5 राशियों के लोग, दुर्घटना के हैं योग

Daily Horoscope: 5 अगस्त के दिन कुछ राशि वालों सावधान रहने की आवश्यकता है। दरअसल इस दिन ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा और दिन को अच्छा बनाने के लिए क्या उपाय करें।

विज्ञापन
Credit- freepik

Daily Horoscope: 5 अगस्त 2025 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि दोपहर 1:12 बजे तक रहेगी, फिर द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। सुबह 11:23 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र प्रभावी होगा। सुबह 7:25 बजे तक इंद्र योग रहेगा, फिर वैधृति योग शुरू होगा। करण में विष्टि दोपहर 1:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद बव करण लगेगा।

इस दिन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 11:23 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेगा, फिर धनु राशि में चला जाएगा। सूर्य और बुध कर्क राशि में एक साथ रहेंगे, जो भावनात्मक और बौद्धिक प्रभाव डालेंगे। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में रहकर संचार और रिश्तों को प्रभावित करेंगे। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि, शनि मीन राशि में रहेंगे। यह ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए दिन को मुश्किल बना सकती है, क्योंकि ज्येष्ठा नक्षत्र, वैधृति योग और विष्टि करण मिलकर तनाव, भ्रम और बाधाएं ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहेगा और इस दिन को अच्छा बनाने के लिए क्या उपाय करें।

कर्क राशि

सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास में कमी और बातचीत में गलतफहमियां हो सकती हैं। आपके पहले भाव में सूर्य का होना आपकी ऊर्जा को थोड़ा कम कर सकता है और बुध के प्रभाव से सोच में भटकाव या गलत निर्णय हो सकते हैं। वैधृति योग की वजह से काम में देरी, रुकावटें या तनाव हो सकता है। इस दिन यात्रा, बड़े निवेश या नए काम शुरू करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट, सीने या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

उपाय: माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और किसी जरूरतमंद को सफेद कपड़ा या चावल दान करें।

कन्या राशि

मंगल आपकी राशि में है, जिससे गुस्सा, जल्दबाजी या तनाव बढ़ सकता है। वैधृति योग की वजह से रिश्तों में तनाव या गलतफहमियां हो सकती हैं। मंगल का प्रभाव आपको जोखिम भरे फैसले लेने के लिए उकसा सकता है, जो नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य में सिरदर्द, चोट या पेट की समस्या हो सकती है। इस दिन शांत रहकर और सोच-समझकर काम करें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गुड़ और तांबे की कोई चीज (जैसे सिक्का) दान करें। हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

इस दिन सुबह 11:23 बजे तक चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जिससे मन में बेचैनी, चिंता या भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव आपको गहरी सोच में डाल सकता है, जिससे फैसले लेने में भ्रम हो सकता है। विष्टि करण की वजह से नकारात्मक विचार या तनाव बढ़ सकता है। काम में रुकावटें आ सकती हैं और परिवार या दोस्तों के साथ गलतफहमियां होने की आशंका है। दोपहर के बाद चंद्रमा धनु राशि में जाएगा, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दिन के पहले हिस्से में सावधानी बरतें।

विज्ञापन

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें।

कुंभ राशि

राहु आपकी राशि में है, जिससे मन में भ्रम, चिंता या डर की स्थिति बन सकती है। मूल नक्षत्र और वैधृति योग के प्रभाव से जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए। नौकरी या बिजनेस में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। इस दिन बड़े खर्च या निवेश से बचें, क्योंकि नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 11 बार जाप पाठ करें।

मीन राशि

शनि आपकी राशि में है, जो स्वास्थ्य, नौकरी या पारिवारिक जीवन में परेशानियां ला सकता है। शनि के प्रभाव के चलते मेहनत और धैर्य रखना होगा। वैधृति योग की वजह से काम में रुकावटें या देरी हो सकती है। मूल नक्षत्र का प्रभाव फैसले लेने को और मुश्किल बना सकता है। मानसिक तनाव, अनिद्रा या थकान की शिकायत हो सकती है। इस दिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और धैर्य रखें।

विज्ञापन

उपाय: शनिदेव को सुबह सरसों का तेल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-10 अगस्त से रिस्क न लें ये 4 राशियां, चंद्रमा-राहु युति से हो सकता है नुकसान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola