हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 3 जून को बुलंदियों पर होगा इन 5 राशियों भाग्य, बुरा समय होगा खत्म

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 3 जून दिन बहुत विशेष है। इस दिन के ग्रहों और सितारों के योग-संयोग से 5 राशियों के जातकों का बुरा समय समाप्त हो सकता है। करियर, नौकरी, वाणिज्य-व्यापार सहित रिश्ते और सामाजिक संबंधों में ताजगी आएगी। धन लाभ होने से आर्थिक हालात ठीक होंगे। आइए जानते है, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
Zodiac Sign

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 3 जून को ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल के साथ मासिक दुर्गाष्टमी भी है, जो इस दिन को विशेष शुभ बना रहा है। वहीं आज के दिन का संयोग रवि योग से भी बन रहा है। साथ ही आज ग्रहों के राजकुमार बुध भी नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इन सब योगों और संयोगों के साथ आज का दिन विशेष बन गया है, जो कुछ राशियों के लिए काफी खास साबित हो सकता है। आज के दिन 5 राशियों के करियर, कारोबार, धन और रिश्तों में नई जान आने योग हैं, बुरा समय समाप्त हो सकता है। आइए जानते है, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी भोजन करते समय तो नहीं करते हैं ये 5 गलतियां, मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा हो सकती हैं नाराज

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। करियर में रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, खासकर यदि आप टेक्निकल फील्ड या आयात-निर्यात से जुड़े हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन शुभ है। नया निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

आपकी राशि के स्वामी बुध नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे आपका बौद्धिक तेज और संवाद-संचार कौशल उभर कर सामने आएगा। यह दिन आपके करियर में बदलाव का संकेत दे रहा है। नई नौकरी या प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल है, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में। व्यापारिक समझदारी से धन लाभ के योग बनेंगे। कोई पुरानी गलतफहमी रिश्तों में स्पष्टता ला सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए समाधान और संतुलन लेकर आया है। जो काम लंबे समय से अधूरे थे, वे अब पूरे होने के संकेत हैं। व्यवसाय में नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से अप्रत्याशित लाभ संभव है। नौकरी में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामूहिक कार्यों और नेटवर्किंग के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क से लाभ मिलेगा, जबकि बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। पुराने संबंधों से कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और रुके हुए कार्य अब धीरे-धीरे पूरे होंगे। आर्थिक रूप से यह समय स्थिरता लेकर आया है।

धनु राशि (Sagittarius)

आपके लिए आज का दिन आत्मविश्वास और विस्तार का प्रतीक है। करियर में कोई नई दिशा मिलने के संकेत हैं। यदि आप स्थान परिवर्तन या नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त है। विदेश से जुड़े व्यापार या संपर्कों से लाभ संभव है। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा, और कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। आध्यात्मिक रूप से भी आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तुलसी मां बताएंगी कब खुलेगा भाग्य का दरवाजा, यदि दिखते हैं ये 5 संकेत; हो जाएंगे मालामाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola