Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: मंगलवार 10 जून को बदलेगी इन 5 राशियों की जिंदगी, मिलेगी बड़ी सफलता

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 10 जून, 2025 का दिन 5 राशियों के लिए बहुत खास साबित हो सकता है। इन राशियों के जातकों नए अवसर मिलने से बड़ी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन
Lucky Zodiac Sign: मंगलवार 10 जून को बदलेगी इन 5 राशियों की जिंदगी, मिलेगी बड़ी सफलता

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगलवार 10 जून, 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ समय है। ग्रहों की चाल ऐसी बन रही है कि 5 राशियों के जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस दिन उन्हें तरक्की, धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज 10 जून का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन-वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन

परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। घर के सदस्य आपके निर्णयों का समर्थन करेंगे। व्यवसायियों को अचानक कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: स्त्रियों के पैरों के अंगूठे पर बाल सौंदर्य दोष है या सौभाग्य का संकेत? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

 

आज 10 जून को सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना सकते हैं, और उसमें सफलता भी मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

पारिवारिक विवाद या मनमुटाव समाप्त होने की संभावना है। संतान से जुड़ी कोई खुशी भी आपका दिन बना सकती है। जो लोग शिक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह दिन फलदायक रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए 10 जून का दिन भाग्य का पूरा साथ देने वाला रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक रूप से आप पहले की तुलना में अधिक मजबूत महसूस करेंगे।

पति-पत्नी के रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। यदि आपने कहीं निवेश कर रखा है, तो वहां से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी।

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज कोई बड़ा मनचाहा फल मिल सकता है। जिस काम की आपने लंबे समय से इच्छा रखी थी, वह आज पूरी हो सकती है। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

विदेश से संबंधित कोई अवसर या सूचना मिल सकती है, जिससे करियर में नई दिशा मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा और अटके हुए कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। यात्रा का योग भी बन सकता है, जो लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए 10 जून का दिन आर्थिक रूप से बहुत शुभ है। धन लाभ के प्रबल संकेत हैं और कोई नई योजना भी शुरू हो सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा और कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Guru Gaur Gopal Das Tips: जीवन में तरक्की के लिए सुबह उठते ही करें ये 5 काम, रोके नहीं रुकेगी धन की आमद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola