हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ank Rashifal: मूंलाक 4, 6 और 9 वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें आज का अंक राशिफल

Ank Rashifal 9 December 2023: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 दिसंबर का मूलांक राशिफल कई लोगों के लिए शुभ है। आइए डॉ. राहुल सिंह से जानते हैं भविष्यफल।

विज्ञापन

Ank Rashifal 9 December 2023 Mulank Prediction: आपका मूलांक क्या है यह जानने के लिए आप अपने जन्म की तारीख को देखें जैसे यदि आपका जन्म की तारीख 12 है तो आप 12 तारीख के 1 और 2 को जोड़कर 3 पाते है और यही अंक 3 आपका मूलांक है। ऐसे में आइए मूलांक से जानते हैं कैसा रहेगा आपका 9 दिसंबर 2023, शनिवार का पूरा दिन।

मूलांक 1

आज मूलांक एक वाले के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने करियर में तरक्की करेंगे और व्यावसायिक चुस्ती-फुर्ती बरकरार रखेंगे। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। सहयोग की भावना आपको मजबूत बनाएगी। आप अपनी नौकरी या पेशे में सफलता प्राप्त करेंगे और बेहतरीन होगा तथा निजी मामलों में सकारात्मक प्रदर्शन बना रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन शुभ होगा।

मूलांक 2

आज मूलांक दो वालों के लिए पर्सनल मामलों को लेकर शुभ रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आपका करियर या व्यवसाय स्थिर रहेगा। नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

मूलांक 3

आज मूलांक तीन वाले के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी तथा धन लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख और आराम बना रहेगा। आप उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे। आपका रहन-सहन और व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। आप सहजता और सरलता से प्रगति आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आप महत्वपूर्ण कार्यों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे तथा आपके दिन शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, शनि-शुक्र मिलकर चमकाएंगे 3 राशियों की तकदीर!

विज्ञापन

मूलांक 4

मूलांक चार के लिए आज का दिन पॉजिटिव समाचार लेकर आने वाला होगा और मनवांछित परिणाम लाएगा। पर्सनल मामलों में पॉजिटिविटी रहेगी। कार्य-संबंधी एक्टिविटीज नियमित रूप से चलेंगी। सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। निजी रिश्ते मजबूत होंगे। कार्य तेजी से पूरे होंगे। सभी क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी। विकास और विस्तार पर ध्यान दें।

मूलांक 5

मूलांक पांच वालों के लिए आज का दिन शुभ एवं लाभकारी है। आपको आकर्षक और प्रभावशाली प्रपोजल प्राप्त होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा तथा परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे। दोस्त आपके साथ खड़े रहेंगे। आप अजनबियों से आसानी से जुड़ जाएंगे। घर में खुशखबरी आ सकती है तथा मांगलिक कार्य होने के संकेत मिलेंगे।

विज्ञापन

मूलांक 6

व्यक्तिगत मामलों को लेकर मूलांक छह वाले जातको के लिए दिन अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। कार्य-संबंधी एक्टिविटीज सुचारू रूप से चलेंगी। अति उत्साह से बचें। प्लानिंग के अनुसार काम पूरे होंगे। आप सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे। आपका कार्य या व्यवसाय मध्यम रहेगा। फिर भी आपको लाभ होगा,अपने करियर या व्यावसायिक प्रयासों में धैर्य रखें। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे तथा आपके दिन बेहतरीन रहेगा।

यह भी पढ़ें: कुलदीपक राजयोग 3 राशि वालों के लिए वरदान! देवताओं के गुरु कराएंगे महालाभ

विज्ञापन

मूलांक 7

मूलांक सात वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। दोस्तों से आपको मदद मिलती रहेगी तथा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, रचनात्मक कार्यों को कुशलता से निपटाएंगे। अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। सतर्कता और निरंतरता बढ़ाएं, अपने समय का बुद्धिमानी से मैनेजमेंट करें और सीनियर्स का अनादर करने से बचें। आज आपको लंबी यात्रा करने के अवसर मिलेंगे।

मूलांक 8

मूलांक आठ वालों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल है। आप सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे और काम या व्यवसाय में एक मजबूत छाप छोड़ेंगे। आपको व्यवसाय में नए-नए आर्डर भी मिलेंगे, सहयोग एवं मदद लगातार बनी रहेगी। आप साथियों को प्रभावित करेंगे और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेंगे, कार्यस्थल पर अपनी गलतियों में सुधार करें और अच्छा प्रदर्शन दिखाएं, आपके मित्र आपके पक्ष में रहेंगे। तथा आपका दिन शुभ होगा।

विज्ञापन

मूलांक 9

मूलांक नौ वालों के लिए आज का दिन अवसरों को प्रदान करने वाला साबित होगा। आप सभी मामलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे। प्रियजनों के साथ सुख बढ़ेगा और प्रियजनों से मुलाकात होगी। इमोशनल रूप से आप मजबूत रहेंगे। सफलता आपके पक्ष में रहेगी। कार्य या व्यवसाय में स्पष्टता बनाए रखें, कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। तथा आपके परिवार से भरपूर सहयोग मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: मंगल देव वृश्चिक राशि में गोचर कर 4 राशियों को कराएंगे चौतरफा लाभ, होगी दिन-रात तरक्की

विज्ञापन

डॉ. राहुल सिंह योर एस्ट्रो स्पीक के संस्थापक हैं और इन्होने बॉलीवुड , स्पोर्ट्स , पॉलिटिक्स , इकॉनमी इत्यादि से जुड़े कई सटीक भविष्यवाणियां की हैं। आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन के लिए उनकी वेबसाइट www.yourastrospeak.com पर जा सकते हैं और विशेषज्ञ टीम की मदद से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola