हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ank Jyotish, 9 August 2023: आज इन मूलांक वालों पर होगी गणपति की कृपा, ऐसे चमकेगी किस्मत की रेखा

विज्ञापन
ank jyotish

Ank Jyotish, 9 August 2023: अंकशास्त्र के आधार पर आप जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में तरावट आएगी। क्या आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक ज्योतिष के आधार पर।

मूलांक 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1 और आपके मूलांक का स्वामी सूर्य है।
करियर – आपके करियर में बदलाव आएगा, आज कुछ नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।
मनी – धन में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुका हुआ धन वापस आएगा।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंध में सुधार आएगा, अपने प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है। डायबिटीज पेशेंट अपना विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग – लाल
उपाय – दुर्गा जी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Gud Ke Upay: शीघ्र विवाह से लेकर करोड़पति बनने तक, हर समस्या का इलाज है गुड़ के टोटके

विज्ञापन

मूलांक 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2 और आपके मूलांक का स्वामी चंद्रमा है।
करियर – करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मनी – आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मगर दोस्तों के ऊपर धन खर्चा हो सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंध मधुर होंगे, प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव माता-पिता के सामने रख सकते हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा मगर बाहर का तला हुआ खाने से बचें।
शुभ रंग – बादामी
उपाय – गणेशजी को नारियल चढ़ाएं।

मूलांक 3

अगर आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 3 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी बृहस्पति है।
करियर – अधूरे कार्य पूरे होंगे जिसकी वजह से आगे कार्य करने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। मन में उत्साह बना रहेगा।
मनी – आज धन का लेनदेन करने से बचें। ऐसा नहीं करना धनहानि का कारण बनेगा।
लव रिलेशनशिप – दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा मगर जिन लोगों को त्वचा से संबंधित परेशानियां हैं, वे धूप से बचें।
शुभ रंग – पिंक
उपाय – गणेशजी को पान अर्पित करें।

विज्ञापन

मूलांक 4

अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक 4 होगा और आपके मूलांक का स्वामी राहु है।
करियर – करियर में बदलाव आएगा, आज व्यापार में खुशखबरी मिलने की संभावना है।
मनी – आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। अनावश्यक धन खर्चा ना करें।
लव रिलेशनशिप – पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, घर में ज्यादा से ज्यादा समय दें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने रोग ना उभरें, इसीलिए स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें।
शुभ रंग – पर्पल
उपाय – गणेशजी को सिन्दूर अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Hanumanji ke Upay: आज इनमें से एक भी मंत्र पढ़ लेंगे तो सब संकट कट जाएंगे

विज्ञापन

मूलांक 5

यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 5 बनता है तथा आपके मूलांक का स्वामी बुध है।
करियर – कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल प्राप्त होगा, कहीं से कोई नया काम आ सकता है।
मनी – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, मगर दूसरों को कर्जा न दें।
लव रिलेशनशिप – परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे और जीवन साथी को भी समय दें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन भागदौड़ की वजह से थकावट महसूस होगी।
शुभ रंग – मैजेंटा
उपाय – गणेशजी को लौंग अर्पित करें।

मूलांक 6

यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक 6 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी शुक्र है।
करियर – कैरियर में आज के दिन थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के लोगों से ज्यादा बातचीत न करें।
मनी – आज इधर-उधर धन खर्चा ज्यादा हो सकता है इसीलिए खर्चा ज्यादा ना करें।
लव रिलेशनशिप – लव रिलेशनशिप अच्छी रहेगी। जो लोग सिंगल हैं, वे प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि मधुमेह की बीमारी है तो इसमें आपको आराम मिलेगा।
शुभ रंग – आसमानी।
उपाय – गणेशजी को चंदन का इत्र अर्पित करें।

विज्ञापन

मूलांक 7

यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 7 होगा तथा आपके मूलांक का स्वामी केतु है।
करियर – समय मिलाजुला रहेगा। पत्रकार है तो आपके लिए कार्यक्षेत्र में खुशखबरी हो सकती है। व्यवसाय के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है।
मनी – आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। यदि आप लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो अपने प्रेमी से मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैरों में सूजन आ सकती है इसीलिए व्यायाम जरूर करें।
शुभ रंग – नारंगी
उपाय – गणेशजी जी को केसर अर्पित करें।

मूलांक 8

अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 8 बनता है एवं आपके मूलांक का स्वामी शनि है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर भी अधिक विश्वास करके ना चलें। अपना काम स्वयं ही करें।
मनी – धन आते-आते रह सकता है इसीलिए आज सोच समझकर धन लेने का फैसला करें।
लव रिलेशनशिप – शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – अनावश्यक खाना ना खाए नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग – हरा
उपाय – मां दुर्गा जी को पान अर्पित करें।

विज्ञापन

मूलांक 9

आपने किसी भी महीने की 9,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 9 होगा एवं आपके मूलांक का स्वामी मंगल है।
करियर – कैरियर में डाउनफॉल महसूस हो सकता है इसीलिए आज उदास ना हों बस अपने ऊपर विश्वास रखें ।
मनी – धन लाभ होगा। धन निवेश करने के लिए समय अच्छा है मगर जुआ अथवा सट्टा ना खेलें।
लव रिलेशनशिप – जो व्यक्ति दांपत्य जीवन बिता रहे हैं उनके जीवन में संतान से संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे मगर उच्च रक्तचाप की परेशानी है तो हेल्थ का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग – लाल
उपाय – आज घी का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola