Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखने के साथ-साथ अहोई माता की पूजा करती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत कल यानी 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। धार्मिक दृष्टि के अलावा ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से भी कल का दिन बेहद खास है, क्योंकि कल एक साथ 3 दुर्लभ योग का महासंयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं कल कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
कौन-कौन से योग का बना महासंयोग?
वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 24 अक्टूबर 2024 को सुबह सवा छह बजे से लेकर 25 अक्टूबर 2024 को सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा। मान्यता है कि गुरु पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी और अचल संपत्ति की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। कल गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ-साथ महालक्ष्मी राजयोग, बुधादित्य योग और अमृत सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami: 24 अक्टूबर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! अहोई अष्टमी के दिन बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग
24 अक्टूबर का राशिफल
मेष राशि
अहोई अष्टमी का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होने से मन प्रसन्न रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग से जल्द अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि
24 अक्टूबर का दिन तुला राशि के जातकों के लिए पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा जातक बिना वजह के विवाद में न फंसें, अन्यथा आगे चलकर आपको विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ राशि
महालक्ष्मी राजयोग, बुधादित्य योग और अमृत सिद्धि योग का सकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होने से मानसिक शांति मिलेगी। कारोबार में चल रही परेशानियों से कुंभ राशि के जातकों को छुटकारा मिलेगा। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें अकस्मात लाभ होने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami Vrat Katha: संतान की लंबी आयु के लिए पढ़ें अहोई अष्टमी व्रत की असली कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines