Ahoi Ashtami: 24 अक्टूबर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! अहोई अष्टमी के दिन बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Ahoi Ashtami 2024: इस बार 24 अक्टूबर गुरुवार को अहोई अष्टमी व्रत है और इस दिन मंगल और चंद्र ग्रह की युति से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है, आइए जानते हैं इसका शुभ असर किन राशियों पर पड़ रहा है?

Ahoi Ashtami 2024 Mahalaxmi rajyog lucky zodiac signs

महालक्ष्मी राजयोग 2024

Ahoi Ashtami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में अहोई अष्टमी का पर्व होता है। इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर, गुरुवार को है। परंपरागत रूप से इस व्रत को माताएं अपनी संतान की अच्छी सेहत और समृद्धि के लिए रखती हैं। इस बार अहोई अष्टमी 24 अक्टूबर को है और इस दिन महालक्ष्मी राजयोग (Mahalaxmi Rajyog) का निर्माण हो रहा है। मंगल और चंद्र ग्रह की युति से ये खास योग बन रहा है।

विज्ञापन

मंगल-चंद्रमा की युति से 3 राशियों की चमकी किस्मत!

24 अक्टूबर को मंगल और चंद्र ग्रह की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इसी दिन अहोई अष्टमी भी है, आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

24 अक्टूबर से मिथुन राशि के लोगों की जिंदगी में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। महालक्ष्मी राजयोग से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में तरक्की और नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको बाद में सफलता दिला सकते हैं। बिना वजह किसी भी विवाद में न पड़ना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए कई नए रास्ते खुलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। कार्यस्थल में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। धन-संपत्ति में आपको लाभ मिल सकता है। महालक्ष्मी राजयोग से आय वृद्धि के नए अवसर प्रदान होंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा होगी। पढ़ाई-लिखाई में सफल होंगे। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों की बेरोजगारी दूर होगी। 24 अक्टूबर के बाद आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। आप नया घर खरीद सकते हैं। पैसों से संबंधित फायदा होने का योग है। धन में वृद्धि होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ