Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर देगा। इस दौरान जातकों को उनके करियर और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही परिवार में भी माहौल बेहतर होगा। आइए जानते हैं कि आज किस राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं आज का राशिफल…
1. मेष राशि:
आज आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इससे ज्यादा ना घबराएं। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता से आपको धन लाभ हो सकता है। आपको मंगल के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का भी पाठ करें।
2. वृष राशि:
आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। हालांकि आपको परिश्रम थोड़ा ज्यादा करना पड़ सकता है, लेकिन बार-बार परिश्रम से सफलता मिल जाएगी। वृष राशि के जातकों को गरीब को सफेद वस्त्र दान करना चाहिए। इसके साथ ही गाय को भोजन कराएं।
3. मिथुन राशि:
आज आपका कार्य करने के प्रति प्रोत्साहन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। हालांकि आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सुबह गणेश जी की वंदना करनी चाहिए, साथ ही किसी गोवंश को हरा चारा भी खिलाएं।
4. कर्क राशि:
आज आपका मन अशांत रह सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास इस पर काबू कर लेगा। आपमें हार न मानने की जिद रहेगी। यह आपके लिए नौकरी में भी परिवर्तन का समय है। किसी गरीब को दूध अथवा मिश्री दान करना अच्छा रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
5. सिंह राशि:
आज आपका मन परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मी और अधिकारियों से विवेक से काम लेना होगा। आपको संयम बनाए रखना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
6. कन्या राशि:
आप संयमी हैं, साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखते हैं। आप अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में ज्यादा लोगों से बात न करें। दरअसल, लोग आपको धोखा दे सकते हैं। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। बुद्धदेव के बीज मंत्र का जाप करें।
7. तुला राशि:
आज आपका दिन रोमांस में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आज आपका पैसा खर्च हो सकता है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराना चाहिए। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि:
आज आपके अपने मन में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको दांपत्य जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेना या पुलिस में कार्यरत हैं तो ट्रांसफर हो सकता है। सुबह सुंदरकांड का पाठ करें। इसके साथ ही बंदर को गुड़चना खिलाएं।
9. धनु राशि:
आज आपका मन अशांत रह सकता है। इसलिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। बातचीत से हर बात बन सकती है, इसलिए इसे व्यवहार में लाना होगा। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान होगा। मन की शांति के लिए सुबह गाय को चार रोटी दें। साथ ही गुड़ खिलाएं।
10. मकर राशि:
आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हालांकि मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आप धैर्य से हर चीज में सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको मेडिकल के क्षेत्र में भी खर्चा करना पड़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन कराने के साथ ही घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना बेहतर होगा।
11. कुंभ राशि:
आपकी वाणी में मधुरता से लोगों के बीच आप पहचान बनाएंगे। लोग आपसे आकर्षित भी होंगे। आज आपकी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि के जातकों को शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। सुबह किसी गरीब को भोजन कराना चाहिए।
12. मीन राशि:
जीवन में उतार-चढ़ाव तो आएंगे, लेकिन क्रोध को वश में करना होगा। आय में कमी हो सकती है। साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। सुबह गाय को भोजन कराने के साथ ही किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें। आपको बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
ये भी पढ़ें: Love Horoscope: मेष समेत इन 3 राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines