Aaj Ka Rashifal, 6 January 2023: आज सिंह, धनु समेत इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, जानें आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal, शुक्रवार

Aaj Ka Rashifal, 6 January 2023: आज दिनांक 6 जनवरी और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का छठा दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

विज्ञापन

यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है। आज आपका प्रभुत्व बना रहेगा। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक सफलता का योग बन रहा है। साथ ही धन आगमन का दिन। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेमी साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को उनके साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी अच्‍छा रहेगा। आज वाहन भी सावधानी से चलाएं। आज समय उतना साथ नहीं दे रहा है, इसलिए नार्मल रहें। आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं तो सोच समझकर व बचकर डील करें। पार्टनर के साथ आज उलझे नहीं। झगड़ा बड़ा बन सकता है, परेशानी से बचने के लिए किसी गरीब को कुछ खाने की चीज़ दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

व्यापार में यदि कोई पार्टनरशिप के लिए आफर करें तो समय अनुकूल है। अच्छा है, लाभ होगा। आज रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए दिन भी बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। लेकिन दिन किसी समय बहुत अधिक क्रोध आ सकता है नियंत्रण रखें।आज आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज सुबह तो मन विचलित रहेगा परन्तु दोपहर बाद से अच्छा महसूस करेंगे। आज कुछ विरोधी लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। डिस्‍टर्बिंग समय है लेकिन प्रगति करेंगे। आप तरक्‍की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की ओर जा रहे हैं। ज़िद्दी होकर निर्णय न ले।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। रिश्तों में कहासुनी संभव है। आज वाहन सावधानी से चलना है। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्‍यापार, संतान सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। बस गृहकलह से बचें। आज झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। विदेश से भी कोइ नई डील या अच्छी न्यूज़ मिल सकती है। घर मकान प्रॉपर्टी के ये दिन उत्तम है। खरीद या बेच सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल देना आपके लिए अच्छा रहेगा। काम काज के लिए दिन बहुत अधिक उत्तम तथा व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। एक सुखद स्थिति दिख रही है। पीली वस्‍तु का दान करें। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छे बनेंगे। साथ ही व्यापार व्यवसाय का दिन भी अच्छा है।
शुभ अंक- 6
शुब रंग- गुलाबी

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

धनागमन होगा। सरकारी कार्यों से लाभान्वित होंगे। बुजुर्गों में एक अच्‍छी स्थिति आपकी रहेगी। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्‍योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि आपस में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन जाएगी। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। क्रोध से बचें, वर्ना बहुत से काम बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शु ह रंग- गहरा नीला

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका प्रभाव दुसरो पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से अच्‍छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। मां से विशेष लगाव बढ़ेगा, साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिहे अति उत्तम दिन रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े बालको को सख्त ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज परिवार की ओर ध्यान रहेगा, ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे, लेकिन कुछ विचलितता रहेगी मन बेचैन रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुव्ह कमज़ोर रह सकता है सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लोटस पिंक

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान पान पर विशेष ध्यान दें। पिछले समय से जो कुछ पैसे के लेन देन के मामले उलझे हुए थे, वे आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है जो संतान की तरफ से हो सकता है, या पार्टनर की और से हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज आपका मन करियर की तरफ अधिक सजग रहेगा और साथ ही करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिससे जरूरी कार्य बनेंगे। कामकाजी महिलाओं का लाभ प्रतिशत संवरेगा। प्रोमोशन के समय फायदा उठाएंगे तो ठीक रहेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ