Aaj Ka Rashifal, 13 January 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से इनके संवरेंगे भाग्य तो इनको होगा आर्थिक लाभ, जानें आज का राशिफल...
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 13 January 2023: आज दिनांक 13 जनवरी और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का तेरहवें दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
राशि स्वामी मंगल वाणी स्थान पर होने से आज बातचित में सन्तुलित रहें। बेवजह किसी से उलझे नहीं। सन्तान का स्वास्थ्य जो खराब चल रहा था वह ठीक हो जाएगा। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध करने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र से नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- बादामी
मन थोड़ा विचलित रहेगा संयम रखें। आज आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
राशि स्वामी की स्थिति 3 भाव में होने से मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से भेंट होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
विभिन्न कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कुछ बड़े लोगों से लिंक बनेंगे जो भविष्य में काम आयेंगे। साथ ही किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश से आज बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए सफलता भरा दिन रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
आज आपकी राशि मे चंद्रमा की स्थिति लाभ आमदनी व व्यापर में सफलता दिलाएगी। आज पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है सतर्क रहें। आज सुख सुविधाओं को जुटाने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे और जुटा भी पायेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा।लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ताल देना बेहतर होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
आज पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। आज अपने पार्टनर के प्रति विशेष लगाव बढ़ेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ अंक- लाल
राशि स्वामी चौथे भाव में गोचर कर रहा है, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग- सुनहरा
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शैक्षिक कार्यों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
आज आपके जीवन में अचानक कोई पुराना मित्र आ सकता है साथ ही आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, लेकिन भागदौड़ बढ़ सकती है, करना ठीक भी होगा तभी लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन
परिवार में किसी सदस्य के द्वारा कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं कुछ परेशान कर सकती हैं, जिस से रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य विकार रहेंगे, जिकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी, किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: