Aaj Ka Rashifal, 1 January 2023: इंग्लिश कैलेंडर के नव वर्ष 2023 की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज दिनांक 1 जनवरी और दिन रविवार (Raviwar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का पहला दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

विज्ञापन

यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य के मांगलिक आदि कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे। आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपको किसी से भी बातचीत सोच विचारकर करनी होगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं, उनको अपने कार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे काम बन जाएंगे। आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। आपको नौकर चाकरों का भी भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहेंगे और अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। लेकिन आपका सुंदर वस्त्रों व अन्य किसी चीज पर मन आ सकता है ,जिसकी खरीदारी भी आप करेंगे। आपको अपने खान-पान की आदत में सुधार लाना होगा। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। विदेश से कोई अवसर मिलेगा या विदेश में रह रहे परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। आपको किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज आपके घर कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपको थकान के कारण सिर दर्द,बुखार आदि हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेहरून

विज्ञापन

बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत का ध्यान जरूर रखें। आपको किसी भी परिस्थिति में विरोध करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी बनते हुए काम को बिगाड़ कर रख देंगे। विद्यार्थियों को अपने मित्रों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज जो लोग आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो उनकी चिंता आज समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। माता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

यदि आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से लेकर यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं। उन्हें कोई भी आर्डर सोच विचारकर लेना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। आपको धोखा मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करना पड़े, तो उसमें आपको अपने ऊपर निर्भर नहीं रहना है व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा।आज आपको कुछ महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा व आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको कोई सिरदर्द, बुखार,पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या समाप्त होगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा और पहले से अधिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डुबे नजर आएंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि उसके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसे पूरी करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको संतान से किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय क्रोध नहीं दिखाना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज अपने धन का निवेश सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिले।आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। लेकिन आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई भी निर्णय नही लेना ।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ