Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 12 January 2023: आज दिनांक 12 जनवरी और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का बारहवां दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
धन आगमन के योग बने हैं। अच्छा समय है। पूंजी निवेश के लिए परिश्रम करने वालों को रोजगार में सफलताएं मिलेंगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल सिद्ध होगी। परिणाम का समय है। आप परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे और अच्छे अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे। विजय योग बने हुए हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेहरून
मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जो जातक प्रेम संबंध में हैं। उन्हें इस अवधि में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शादी-विवाह के मामले भी बिगड़ सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य या फिर कुछ जरूरी यात्राओं के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन को अस्थिर होने से बचाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आपके राशि स्वामी की स्थिति सूर्य के साथ होने से यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है, परन्तु मेहनत और प्रयास बनाये रखने पड़ेंगे। नौकरी पेशा जातकों के जीवन में वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन लेकर आ सकती है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा, अभी निवेश करने वाले जातकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मूंगिया हरा
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राशि स्वामी की स्थिति पराक्रम स्थान पर होने से खुद को मोटीवेट करना साथ ही उर्जावान महसूस कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान आप इनकम बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है यानी कि वे अपनी मनपसंद सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। मान सम्मान बढेगा, धन के लिए भी अच्छा समय।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से इस दौरान आप कुछ यात्राओं की योजना बना सकते हैं, जो आरामदायक न होकर काफी थकानभरी होंगी, फिलहाल संभव हो तो ऐसी यात्राओं को टालने का प्रयास करें। यदि करनी पड़े तो सावधान होकर करें। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में लाभ होगा, खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज घूमने फिरने का मूड बन सकता है। पब्लिक सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। समाजसेवी के रूप में काम करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। व्यवसायी जातकों को सलाह दी जाती है कि सूर्य के इस गोचर के दौरान कोई भी नया निवेश करने से बचें। जमीन-जायदाद में पैसा ना फंसाए नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।