Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: आज 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज चतुर्दशी तिथि पर भद्रा का साया रहेगा और आडल योग प्रभावी रहेगा. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित होता है. आज कई राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है. इन लोगों के लिए धनलाभ के योग बनेंगे. आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेगा. ब्रह्म और इंद्र योग रहेगा. इसके साथ ही विष्टि, शकुनि और चतुष्पाद करण रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 9 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज आपकी चिंताएं अधिक बढ़ सकती हैं. घर के किसी सदस्य के लिए आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी. आपका प्रमोशन भी हो सकता है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा तथा दोस्तों के साथ समय ज्यादा बिताएंगे.
वृषभ राशि
आज घर पर बैठना आपके लिए बोरियत हो सकता है और बाहर कुछ खाना-पीना आपकी जेब पर बोझ डाल सकता है. कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा. आप अपने जूनियर्स के लिए भी थोड़ा सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे.
मिथुन राशि
आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है. आपके भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी. आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे. कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद भी कर सकता है.
कर्क राशि
आज आप अपने वाहन के मेंटेनेंस का जिम्मा उठा सकते हैं. यदि किसी जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं तो हो सकता है कुछ ऑफिशियल इंगेजमेंट भी आपके आराम में खलल डाल सकती है. अधिकारी वर्ग आपको परेशान कर सकता है.
सिंह राशि
मकान की मरम्मत हो या घर की डेकोरेशन के लिए कोई जरूरी आज सज्जा की शॉपिंग कर सकते हैं. आज सभी आपकी राय को महत्वपूर्ण स्थान देंगे. नई प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है. आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: सूर्य करेंगे अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश, 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
कन्या राशि
नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी. आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा. आज आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. ऐसे ही किसी पर आज भरोसा न कर लें. अध्यापन कार्य से जुड़े साथियों के लिए समय अच्छा रहेगा.
तुला राशि
आज आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहेंगे. नौकरी में आपके अधिकारी आपके पक्ष में ही रहेंगे. नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी. अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें, उलझन का नहीं. किसी पार्टी का आनंद भी उठा सकते हैं.
वृश्चिक राशि
आज के दिन घर के रख-रखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है. आज आप अपनी जेब खर्च पर ध्यान रखें क्योंकि आपके साथी आपको ही चूना लगाने की सोचेंगे. सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा.
धनु राशि
आज आप व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठाना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है. आपकी पूंजी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश में आपको कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है.
मकर राशि
आज के दिन भी आपको अपने बुजुर्ग के आदेश पर चलना पड़ सकता है. आज शाम के समय कुछ मेहमान और पारिवारिक मित्र आपके घर का रूख करके चायपानी का भार डाल सकते हैं. शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है.
कुंभ राशि
किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है. सायंकाल के समय योजना पूर्ति से लाभ होगा. आज अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है. खान पियान का विशेष ध्यान रखता हुए ही ने व्यंजन के आनंद उठाएं.
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है. व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी. बकाया राशि का भुगतान होगा. पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. सरकार की तरफ से लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines