Pankaj Mishra
Read More
काफी समय से गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे तो आज पूरा हो जाएगा। आज हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। विशेषकर मां के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन फिर भी शाम के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खुद के स्वास्थ्य का तो ध्यान रखें ही पिता को भी स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है, उस से बचे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
आपकी राशि में लंबे समय से केतु की स्थिति ज़िद्दी बनाती है लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय ज़िद्दी होकर नहीं बल्कि समझदारी से लें। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। जिसकी वजह से आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिल सकता है जिसको ज़िम्मेदारी से निभाना होगा। संतान को कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
सरकारी नौकरी के योग बने हैं। आज और साथ ही नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज प्रशासन के कार्य की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बने हुए हैं। सेहत का ध्यान रखें। घर मकान वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित होकर करें । कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता परेशान करेगी ।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।