Labh Yog Rashifal: सितंबर 2026 माह की 1, 15 और 22 तारीख बेहद खास रहने वाली है. इस तीनों तारीखों को बुध, मंगल, सूर्य और गुरु लाभ योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इसे षट्कोण योग भी कहते हैं, जो तब बनता है दो ग्रहों के बीच ठीक 60 डिग्री की दूरी या कोण होता है. वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में इसे सेक्स्टाइल ऐस्पेक्ट (Sextile Aspect) कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 सितम्बर, 2026 (मंगलवार) को 06:48 PM बजे बुध और मंगल एक-दूसरे से 60° की दूरी पर स्थित होकर लाभ योग बनाएंगे. वहीं, 15 तारीख को सूर्य और मंगल एक-दूसरे से 60° पर होंगे और यह योग बनाएंगे, जबकि 22 तारीख को इस फलदायी योग का निर्माण बुध और गुरु करेंगे. इसमें एक महासंयोग यह भी है कि ये तीनों तारीख एक ही वार को यानी मंगलवार के दिन पड़ रही हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार यह वाकई में अद्भुत है. ज्योतिष में लाभ योग को त्रिकोण योग या नवपंचम योग यानी ट्राइन ऐस्पेक्ट (Trine Aspect) योग के बाद दूसरा सबसे अच्छा शुभ योग माना जाता है, जिसमें दोनों ग्रह एक-दूसरे की ताकत बढ़ाते हैं. सितंबर माह की 1, 15 और 22 तारीख को बनने इन 3-3 शुभ योगों की वजह से कुछ खास राशियों पर पूरे महीने लाभ होता रहेगा. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं.
मिथुन राशि
सितंबर का महीना आपके लिए कमाई के मामले में नई उम्मीद ला सकता है. खासकर 1 सितंबर के आसपास काम से जुड़ी कोई अच्छी बातचीत शुरू हो सकती है. जॉब में आपकी कम्युनिकेशन स्किल काम आएगी. कोई अटका हुआ काम आपके पक्ष में जा सकता है. बिजनेस वालों को नए क्लाइंट या नए ऑर्डर का रास्ता मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई प्रैक्टिकल आइडिया दिमाग में आ सकता है. हालांकि बिना सोचे पैसा लगाने से बचें. लव रिलेशनशिप में बातचीत से पुरानी खटास कम होगी. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में कॉन्सेंट्रेशन बढ़ने के संकेत हैं.
कर्क राशि
आपके लिए सितंबर में पैसा और प्रोफेशनल ग्रोथ दोनों अहम रह सकते हैं. 22 सितंबर के आसपास बुध और गुरु का लाभ योग आपके फैसलों को मजबूत कर सकता है. जॉब में किसी सीनियर का भरोसा मिल सकता है. नई जिम्मेदारी आगे चलकर आपकी पोजीशन मजबूत करेगी. बिजनेस में पुराने ग्राहक से दोबारा फायदा मिल सकता है. घर-परिवार की कोई आर्थिक जरूरत भी आसानी से संभल सकती है. सेविंग बढ़ाने का मौका मिलेगा. लाइफ पार्टनर आपके किसी बड़े फैसले में साथ देगा. स्टूडेंट्स को कठिन विषय समझने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Compatibility: ब्रेकअप के बाद क्या होगी आपके ‘Ex की वापसी’, पार्टनर के मूलांक से जानें पैच-अप के संकेत
वृषभ राशि
इस महीने आपकी मेहनत का असर धीरे-धीरे साफ दिखाई दे सकता है. अचानक बड़ा फायदा मिलने के बजाय स्टेडी प्रोग्रेस ज्यादा मजबूत रहेगी. जॉब में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. इसके साथ आपकी पहचान भी बनेगी. बिजनेस में किसी भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए नया काम मिल सकता है. पैसों के मामले में पुराना अटका भुगतान मिलने की उम्मीद है. घर की कोई जरूरी चीज खरीदने का प्लान पूरा हो सकता है. लव रिलेशनशिप में छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें. हेल्थ के लिए खानपान और नींद पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी रहेगा.
सिंह राशि
सितंबर में आपका कॉन्फिडेंस और डिसीजन मेकिंग दोनों मजबूत रह सकते हैं. 1 और 15 सितंबर के आसपास काम से जुड़े मौके खास हो सकते हैं. जॉब में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपकी लीडरशिप सामने आए. वर्क प्लेस पर आपकी राय को गंभीरता से लिया जाएगा. बिजनेस में नेगोशिएशन आपके लिए फायदेमंद रह सकती है. कमाई के साथ कोई नया इनकम सोर्स बनाने का मौका मिल सकता है. दिखावे पर खर्च करने के बजाय पैसा बचाना बेहतर रहेगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है. फैमिली में आपकी कोई सलाह माहौल को बेहतर कर सकती है.
कन्या राशि
सितंबर आपके लिए प्लानिंग को रिजल्ट में बदलने वाला महीना रह सकता है. 22 सितंबर के आसपास बुध और गुरु का लाभ योग आपके लिए खास संकेत दे रहा है. जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा. किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको आगे बढ़ा सकती है. बिजनेस में पेपरवर्क या पुराने एग्रीमेंट से जुड़ी बात सुलझ सकती है. धन के मामले में सही कैलकुलेशन आपको नुकसान से बचाएगी. कोई स्किल सीखना आगे चलकर इनकम बढ़ाने में मदद कर सकता है. रिलेशनशिप में आपका प्रैक्टिकल एटीट्यूड काम आएगा. स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम प्रिपरेशन का समय अच्छा रह सकता है.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से भद्रा गायब तो ‘पंचक’ लागू, चंद्र ग्रहण भी मचाएगी खलबली? जानें राखी बांधने की सही टाइमिंग
तुला राशि
आपके लिए सितंबर का लाभ योग लोगों से जुड़कर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. अकेले मेहनत करने के बजाय सही लोगों के साथ काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. जॉब में रेफरल या किसी कॉन्टैक्ट से अच्छा अवसर मिल सकता है. करियर बदलने का प्लान है तो नया ऑप्शन सामने आ सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप की बातचीत शुरू हो सकती है. रुका हुआ पैसा भी धीरे-धीरे वापस आने की उम्मीद है. हालांकि किसी के कहने पर फाइनेंशियल कमिटमेंट न करें. लव बर्ड्स के बीच फ्यूचर को लेकर सीरियस बातचीत हो सकती है. फैमिली में कोई पुराना विवाद बातचीत से खत्म हो सकता है.
मकर राशि
सितंबर में आपकी मेहनत का सीधा असर करियर और फाइनेंस पर पड़ सकता है. लंबे समय से जिस काम का इंतजार था, उसमें मूवमेंट आ सकती है. जॉब में पोजीशन मजबूत होगी. बॉस या सीनियर्स आपकी कंसिस्टेंसी को नोटिस कर सकते हैं. बिजनेस में बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. कमाई बढ़ सकती है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ने के संकेत हैं. इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. लाइफ पार्टनर का सपोर्ट किसी तनावपूर्ण स्थिति को संभालने में मदद करेगा. स्टूडेंट्स को लक्ष्य तय करके पढ़ाई करने पर अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Budh ki Chaal: विश्वकर्मा पूजा के दिन दक्षिण दिशा में मुड़ जाएंगे बुध, भर जाएगी इन 4 राशियों की धन की झोली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.