Zodiac Personality Traits: खर्च करने में सबसे आगे हैं इन 3 राशि के लोग, कमाते हैं बहुत पर टिकता नहीं पैसा

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियों के लोग कमाई में आगे रहते हैं लेकिन खर्च करने की आदत के कारण इनके पास पैसा टिक नहीं पाता है आइए जानते हैं, कौन-सी राशियां खर्च करने में सबसे आगे हैं

Zodiac-Personality-Traits

3 राशियां कमाती खूब हैं, लेकिन खर्च इतना करती हैं कि पैसा टिकता नहीं है। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Zodiac Personality Traits: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि महीने की शुरुआत में जेब फुल होती है, लेकिन दस दिन में ही आप सोचते हैं कि पैसा कहां उड़ गया, क्यों इतना खर्च हो गया? ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हम लोगों की राशि का हमारे खर्च करने की आदतों से गहरा कनेक्शन है राशि के अनुसार, कुछ लोग कमाई में तो माहिर होते हैं, लेकिन बचत के मामले में उनका हाथ खाली रहता है यहां बात हो रही हैं 3 ऐसी राशियों की, जो खर्च में किंग हैं इनका दिल बड़ा और शौक शाही होते हैं, यही कारण है कि इनके पास पैसा पानी की तरह बहता है आइए जानते हैं, ये राशियां कौन हैं, जो कमाते तो बहुत हैं, लेकिन धन नहीं टिकता है?

विज्ञापन

वृषभ राशि – शानो-शौकत के दीवाने

वृषभ राशि के लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं ब्रांडेड चीजों के शौकीन ये लोग सस्ता या कामचलाऊ सामान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं इन्हें कपड़े, गैजेट्स और गाड़ियों पर दिल खोलकर खर्च करना अच्छा लगता है ये पैसा कमाने के लिए जी-जान से मेहनत करते हैं, लेकिन अपनी सुविधाओं से कोई समझौता नहीं करते हैं, जिससे बजट बिगड़ जाता है महंगे रेस्टोरेंट, शानदार होटल और प्रीमियम प्रोडक्ट्स- इनका खर्च कभी कम नहीं होता है

विज्ञापन

सिंह राशि – बादशाहत का अंदाज

सिंह राशि के लोग राजाओं की तरह जीना पसंद करते हैं उन्हें लोगों के बीच चमकना और अपनी अमीरी दिखाना बहुत पसंद है खुद से ज्यादा दूसरों पर खर्च करने में ये देर नहीं करते हैं दोस्तों को पार्टी देना, महंगे तोहफे खरीदना और लग्जरी आइटम्स पर पैसा उड़ाना- ये सब इन्हें बहुत सूट करता है इनका दिल इतना साफ और उदार होता है कि वे ‘कल की कल’ वाली सोच रखते हैं नतीजा, पैसा हाथ में टिकता नहीं और बचत का नामोनिशान भी नहीं रहता है

विज्ञापन

धनु राशि – एडवेंचर और यात्रा के नशेड़ी

धनु राशि के लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है इनका आधे से ज्यादा पैसा यात्राओं और एडवेंचर में गायब हो जाता है पैसों के मामले में ये थोड़े लापरवाह होते हैं और बिना सोचे-समझे बजट से बाहर खर्च कर देते हैं इन्हें हमेशा यह भरोसा रहता है कि ‘पैसा तो फिर कमा ही लेंगे’, इसलिए वे वर्तमान को खुलकर जीने में यकीन रखते हैं नई जगहों पर जाना, नया एडवेंचर ट्राय करना- यही इनकी जिंदगी है और इसी पर इनका पैसा खर्च होता है

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ