Aaj Ka Rashifal 8 October 2024: पंचांग के अनुसार आज यानी 8 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन मंगलवार है। इस तिथि पर आयुष्मान योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। शुभ कार्य के लिए अभिजीत मुहूर्त 11:45 से 12:31 मिनट तक है। राहुकाल का समय 15:01 से 16:28 मिनट तक रहेगा। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
धार्मिक प्रवृत्ति में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास को चुनौती मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।
वृषभ राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जीविका में प्रगति होगी सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें। अथवा किसी गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।
कर्क राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि के योग है। रचनात्मक कार्य में व्यस्त रहेंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महिला अधिकारी को तनाव प्राप्त होगा। भाग्य प्रबल होने से विरोधी परास्त होंगे पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
निया उदर विकार के प्रति सचेत रहें। प्रिय जन पीड़ा से ग्रसित रहेंगे। जीविका में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।
मकर राशि
व्यर्थ की उलझने रहेंगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
कुंभ राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के कार्य में सहयोग करें। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines