हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 8 July: मेष से मीन राशियों तक का कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 8 July 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां अपने आज के बारे में जान सकती है। आपका दिन कैसा रहेगा और कौन से काम करने आपके लिए शुभ रहेंगे? जानें राशिफल और उपाय के जरिए जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और राशियों का सीधा संबंध होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या बुरा असर पड़ सकता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। इसके माध्यम से आप कल या आज के बारे में जान सकते हैं। आपको भविष्य में क्या लाभ हो सकते हैं या किन बातों का ख्याल रखना आपके लिए जरूरी है। इन सबके बारे में आप राशिफल के जरिए भी जान सकते हैं।

1. मेष राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि

शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। तनाव मिल सकता है। घर में मेहमान व रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शारीरिक थकान के कारण उत्साह में कमी रहेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

4. कर्क राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

6. कन्या राशि

दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। जटिल समस्याओं के समाधान के लिए परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 8 to 14 July 2024: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? 

7. तुला राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें। किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यक्तिगत जीवन में संबंधों में मधुरता रहेगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बिना वजह किसी से उलझने का प्रयास न करें। कुत्तों को भोजन करा दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। समस्या का समाधान होगा। न्याय के लिए मुखर होंगे। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। व्यावसायिक जीवन में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola