हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष वालों का बढ़ सकता है खर्च, वृषभ वालों के पूरे होंगे अटके काम, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 8 अप्रैल 2026, बुधवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपने राशिफल के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें 8 अप्रैल 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 8 April 2026: आज 8 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज वैशाख कृष्ण पक्ष षष्ठी को दिनभर मूल नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही वणिज और विष्टि करण रहेगा. आज के दिन वरीयान् और परिघ योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 8 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि 

आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर आज आपकी व्यस्तता रहेगी. आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न लें अन्यथा हानि संभव है. आप अनावश्यक किसी से विवाद न करें. आज आप परिवारिक क्लेश से परेशान रह सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आज पिता के साथ आपकी किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. कोई पुराना फंसा हुआ धन मिल सकता है. आपके रुके कार्य भी पूर्ण होंगे. संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी. अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए यह समय व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

अपनी गलतियों को नजर अंदाज न करें. आज व्यवसाय से सम्बन्धित नई योजना बनेगी. कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा. घर-बाहर दोनों जगह आपकी पूछ-परख रहेगी. जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें. अपने आप को संभालें और संगती बदलें.

विज्ञापन

कर्क राशि 

आज कारोबार में मंदी की वजह से आप परेशान रह सकते हैं. आपके शत्रु षडयंत्र के लिए सक्रिय रहेंगे. आज के दिन आप थकान महसूर करेंगे. धर्म में आपकी आस्था में वृद्धि होगी. चिंता तथा तनाव बनी रह सकती है. आज आपकी कार्यसिद्धि होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज जल्दबाजी में हानि से बचें. आपके परिवार में चिंता तथा तनाव ज्यादा रहेगा. आज आप कार्यस्थल पर विवाद से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. आपके आज नए दोस्त बनेंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आपकी वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण बहस बाजी हो सकती है. आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी. आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आपके सामने आ रही राजकीय बाधाएं दूर होगी. आप आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

विज्ञापन

तुला राशि 

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव की स्थिति रहेगी. संपत्ति के कार्य आपके लिए लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आज आपके धनलाभ के योग हैं. संतान की नौकरी लगने से मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

किसी की सुनि सुनाई बातों पर ध्यान ना दें. दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी – पिकनिक का आनंद मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी.

धनु राशि 

आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको लाभ होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपके बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. आज कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे.

मकर राशि 

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है वही आपके साथ हो सकता है इसलिए अनावश्यक दिमाग न लगाएं. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयेगी. विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.

कुंभ राशि 

अपने परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आपका आज आत्म सम्मान बढ़ेगा. आपके आज आपसे शत्रु परास्त होंगे. आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचने का प्रयास करेंगे, हालांकि सफल नहीं होगे. अनायास विवाद से बचें, बच्चों के पढ़ाई लिखाई की चिंता ज्यादा रहेगी.

मीन राशि 

अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जित लेंगे. आपको अन अपने जीवनसाथी की चिंता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा आपके लिए सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर हो सकती है, बस मजबूत प्रयास करें. अपनी संतान का ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें – Jagannath Puri Mandir: जगन्नाथ पुरी मंदिर के रहस्य जो कर देंगे हैरान, जानिए इस मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola