Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन? यहां पढ़ें 7 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपने राशिफल के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें 7 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Apr 7, 2026 07:21
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: आज 7 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी को ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही तैतिल, गर और वणिज योग रहेगा. व्यतीपात और वरीयान् योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आज आप अपने कार्य समेटने में लगे रहेंगे हालांकि परिजनों का सहयोग मिलेगा. दिखावा न करें जैसे है वैसे ही रहें. अपने करियर के प्रति जो भी निर्णय लें सोच समझ कर लें. किसी योजना में धन लगाना पड़ सकता है. भूमि भवन से संबंधित मामले सुलझेंगे.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आज काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे. किसी कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे. माता पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा. आज परिजनों से चले आ रहे पुराने विवाद ख़त्म होंगे. मानसिक तनाव बना रह सकता है.

मिथुन राशि 

आज आप किसी भी विवाद में न उलझें. आपको अपने मित्रों की सहायता करनी होगी. जीवन साथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश होंगे. मन के अ आज आपको पद मिल सकता है. व्यवसाय में नए अनुबंध लाभप्रद रहेंगे. संतान सुख संभव है.

कर्क राशि 

सही समय पर सही निर्णय लें. जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते है. आज वाहन सुख मिलेगा. नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे. पारिवारिक समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. समाज में आपका नाम होगा. झूठ बोलने की आदत बदलें. फंस सकते है.

सिंह राशि 

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कब किसको क्या बोलना है आप बिलकुल विचार नहीं करते. अपने व्यवहार को दुरुस्त करें. राजकार्य से जुड़े लोग अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे. बीमारी पर धन खर्च होगा.

कन्या राशि 

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा. व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे. कार्य योजना को ठीक करें. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सुअवसर प्राप्ति के योग है. धर्म में आस्था बढ़ेगी.

तुला राशि 

आज आपके व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. भाग दौड़ कर के अपना काम करवा लेंगे. नया व्यवसाय शुरू करने का मन है.तैल,कपास, इत्र, कपड़ा व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे.

वृश्चिक राशि 

काम को पूरा करने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधो में मधुरता बढ़ेगी. जोखिम भरे काम को करने से बचें. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. आस पड़ोसियों से विवाद संभव है.

धनु राशि 

आपके स्वास्थ में सुधार होगा. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. पिता के साथ तालमेल न बैठने से माहोल बिगड़ सकता है. अपनी कार्य कुशलता से अधिकारी को प्रभावित करेंगे. जीवन साथी के साथ समय बीतेगा.

मकर राशि 

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. पुराने विवाद सुलझेंगे. भवन भूमि संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे. परिजनों के साथ व्यवसाय की शुरुआत सोच समझ करें. न्याय पक्ष मजबूत होगा. संतान के अध्यन की चिंता रहेगी.

कुंभ राशि 

परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. कर्मचारियों से वाद विवाद बढ़ सकता है. आज वाहन का सुख संभव है. कार्यस्थल पर तनाव रहने से दुखी होंगे. आपके करियर में अस्थिरता रहेगी.

मीन राशि 

आज कारोबार के चलते कोई यात्रा हो सकती है. कार्य में मन न लगने के कारण तनाव रहेगा. संतान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा. जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी. पढ़ाई में रूचि कम ही रहेगी.

ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026: 9 या 10 अप्रैल, कब है वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए सटीक तारीख और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Apr 07, 2026 07:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.