हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें 6 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 6 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो इस बारे में आपको अपनी राशि की मदद से राशिफल के जरिए पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज 6 फरवरी 2026 का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 6 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, धृति योग, शूल योग, कौलव करण और तैतिल करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, चंद्र ग्रह कन्या राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह मकर राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 6 फरवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, जिनसे हताश होकर बैठे रहने से नुकसान होगा. हालांकि, कारोबार में उन्नति के योग हैं. नौकरी कर रहे जातकों को कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा और न्याय पक्ष मजबूत होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
पूरी मेहनत से कोई कार्य करेंगे तो सफल होंगे. हालांकि, कार्यस्थल में बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे.

मिथुन राशि: 
परिणय चर्चाओं में मिथुन राशि वालों को आज सफलता मिलेगी. कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो वो दूर होगी. झूठ बोलकर आप स्वयं आज फंस सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को कर्ज लेना पड़ सकता है. दिन खत्म होने से पहले आपको संतों का सानिध्य प्राप्त होगा.

सिंह राशि: 
सफलता पाने के लिए आज आप अपनी कार्ययोजना में बदलाव लाएंगे. हालांकि, परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को आज नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. हालांकि, कन्या राशि वालों की कुंडली में आज 6 फरवरी 2026 को नौकरी में तबादले के योग हैं. दिन खत्म होने से पहले आपको आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि: 
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, नहीं तो कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. दिन खत्म होने से पहले आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे. साथ ही आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. इसके अलावा कीर्ति में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं. साथ ही पारिवारिक यात्रा के योग हैं. आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इसके अलावा नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा.

धनु राशि: 
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज आपको किसी काम में सफलता मिलेगी. खासकर, साझेदारी से लाभ होगा. हालांकि, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं तो पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से बातचीत करने के बाद निर्णय लें. आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधान रहें. आपकी कुंडली में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. दिन खत्म होने से पहले पूर्व में किए निवेशों से आपको लाभ होगा.

कुंभ राशि: 
कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और फिर कोई निर्णय लें. बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा. हालांकि, अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज 6 फरवरी 2026 को मीन राशि के जातक जोखिम के कार्यों से दूर रहें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. धन संचय करने में आज आप सफल होंगे. विवाहित जातकों को 6 फरवरी 2026 को संतान सुख की प्राप्ति होने के योग हैं.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: फरवरी में किसको मिलेगी नई नौकरी और किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola