हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज ब्रह्म योग का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 6 February 2025: 6 फरवरी गुरुवार को मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा? 12 राशियों के लिए कौनसे उपाय फायदेमंद रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
6 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 February 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार 6 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन गुरुवार है। इस तिथि पर शुक्ला योग और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। मेष से मीन राशि के लोगों के लिए 6 फरवरी गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने बताया है। आइए 6 फरवरी गुरुवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आप पूरे दिन बहुत ही ऊर्जावान रहेंगे।अगर आप खिलाड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। सुबह किसी गाय को भोजन कारण वह घायल गाय का उपचार करें तो दिन अच्छा जाएगा।

वृषभ राशि

परेशानी और उलझने रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पर अपनी बात ना थोपे ओर ना ही किसी से उलझे अन्यथा आपको मानसिक तनाव होगा। कार्यस्थल पर लोगों से नर्मी से बात करें। ताकि आपका दिन अच्छा जाए। सुबह बंदर को केले खिलाएं। किसी गरीब को पीले चावल का दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। अगर आपका प्रमोशन होना है तो आज उसको कराने के विषय में बात करें तो अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा दें। किसी घायल गाय का उपचार करें और किसी छोटी बच्ची को मीठे चावल अथवा खीर बनाकर खिला देंगे तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार का घर आना जाना होगा। आपका मन कहीं ना कहीं भटकता रहेगा। सुबह किसी गरीब को चावल आटा दान करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जा से भरा रहेगा तथा परिवार में सभी लोगों से मिलकर रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का एहसास होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलने के योग है। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज धन प्राप्ति के योग हैं अतः गाय को 4 आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें और घायल गाय का उपचार भी करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। बिना वजह स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। पत्नी को बीमारी हो सकती है इसलिए उनकी सेहत का अवश्य ध्यान रखें। छोटी बच्ची को भोजन करा दें। गाय को चार रोटी व गुड़ दें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा व उत्साह पूर्ण कार्य करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें तो अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से चले व किसी घायल गाय का उपचार करा दें तथा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन शिक्षण कार्य करने वाले व विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी बनाकर हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। वाणी पर संयम रखें व सोच समझकर के फैसला लें। वकील या पुलिस में कार्य करने वाले लोग ध्यान दें कि उनको संयम की बहुत जरूरत है और बिना वजह किसी से ना उलझें। सुबह किसी गाय को 6 केले खिलाएं। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल्द है। किसी घायल कुत्ते का उपचार करें व खाने को दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ समझौता करके भी रिश्ते बनाए जा सकते हैं। घर परिवार में जितना शांत रहेंगे उतना दिन अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से निकले वह सुबह सवेरे सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal 6 February: प्यार के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें लव राशिफल, शुभ अंक और रंग

विज्ञापन

मीन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी मांगलिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज का दिन व्यापार व निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में वातावरण सुखमय रहेगा। सुबह गए में कुत्ते को भोजन दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola