Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज 6 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही विष्टि, बव और बालव करण रहेगा. परिघ और शिव योग का निर्माण होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 6 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.
मेष राशि
आज आपके द्वारा किया निवेश शुभ रहेगा. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी. आप झूठ बोलने से बचें. माता के स्वास्थ में कमी आएगी.
वृषभ राशि
आज बोलने से पहले दस बार सोचें. आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा. थोड़े प्रयास से अधिक लाभ मिल सकता है. संतान की चिंता रहेगी.
मिथुन राशि
आप कम बोलें पर अच्छा बोलें. आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है. घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा. निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी. निवेश शुभ रहेगा. यात्रा हो सकती है.
कर्क राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा. बड़े सौदों के लिए समय शुभ है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है.
सिंह राशि
आज आपको पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा. दोस्तों के साथ यात्रा होगी. नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा. आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. विवाह के लिए किया हुआ प्रयास सफल रहेंगा.
कन्या राशि
आज दिन में आलस की अधिकता रहेगी. करियर के प्रति निर्णय लेने में डर बना रहेगा. धन प्राप्ति सुगमता से होगी. आज की यात्रा सफल रहेगी. न्याय पक्ष मजबूत होगा.
तुला राशि
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा. बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
वृश्चिक राशि
आज व्यापारिक नई योजनाएं बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है. राजकीय सहयोग मिलेगा और उन्नति भी होगी. अपनों से मनमुटाव हो सकता है. अपने स्वास्थ्य के ध्यान रखें.
धनु राशि
अपनी जिम्मेदारी को समझें. गृहस्थ सुख मिलेगा. आज धनलाभ होगा, व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा. संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे.
मकर राशि
अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे. संतान के लिए समय अनुकूल है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.
कुंभ राशि
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा. धन प्राप्ति के सुगम योग हैं. किसी प्रकार का कोई जोखिम न लें. कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे.
मीन राशि
व्यर्थ के खर्चों से बचें, ना चाहते हुए भी फालतू खर्च हो सकता है. मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है. कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें. तीर्थयात्रा संभव है. परिवार के प्रति सजग रहें.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines