हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर को होगा 4 राशियों का भाग्योदय, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है, जिनकी स्थिति का आकलन करके दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है. इससे दिनभर होने वाली घटनाओं का अंदेशा लगाया जाता है. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 31 अक्टूबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी. साथ ही वृद्धि योग, ध्रुव योग, रवि योग, विडाल योग, धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, कौलव करण, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन राशि में शनि ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, तुला राशि में सूर्य ग्रह, कन्या राशि में शुक्र ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह मौजूद हैं, जबकि वृश्चिक राशि में बुध ग्रह और मंगल ग्रह युति स्थिति में स्थित हैं.

इसके अलावा मकर राशि और कुंभ राशि में चंद्र ग्रह संचार कर रहे हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 31 अक्टूबर 2025, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

नौकरी और कारोबार के मामलों में दिन आपके काम का है. नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे, लेकिन जरूरी मामलों में पार्टनर की राय जरूर लें. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले दाएं हाथ में चोट लग सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

काम में मन लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे फायदा होगा. हालांकि, कुछ लोग आपके सामने किसी-न-किसी तरह की डिमांड रख सकते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति के लिए तैयार रहें. दिन खत्म होने से पहले घर-परिवार के सामानों की खरीदारी हो सकती है, लेकिन ज्यादा खर्चा करने से बचें.

मिथुन राशि

कानूनी विषय पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है. कम मेहनत में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. इसके अलावा बिजनेस में अच्छे लाभ होने की भी उम्मीद है. नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अच्छा है. विवाहित जातकों का दिनभर रोमांटिक मूड रहेगा. दिन खत्म होने से पहले पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

बेकार के कामों में समय खराब हो सकता है. हालांकि, बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे. बेरोजगार जातकों को नए बिजनेस या नौकरी का ऑफर मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए ये समय सामान्य रहेगा. कर्क राशिवालों को आज सिरदर्द और कफ की समस्या रहेगी.

सिंह राशि

नया ऑफिस या दुकान खरीदने का मन बनेगा. इसके अलावा कारोबार से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा के योग हैं. जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. इसके अलावा थकान और आलस्य भी दिनभर रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

थकाने वाला और तनावपूर्ण दिन रहने वाला है. यदि आज आप कुछ नया काम नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा. दिन खत्म होने से पहले जरूरत से ज्यादा खर्चा होगा. इसके अलावा कर्ज लेने की स्थिति भी पैदा हो सकती है. सेहत भी आज आपकी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज राहुकाल के साथ बना 4 योग का अद्भुत संयोग, शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 31 अक्टूबर का पंचांग

विज्ञापन

तुला राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. तुला राशिवालों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन शॉर्टकट यूज करने की कोशिश न करें. दिन खत्म होने से पहले पेट संबंधित परेशानी हो सकती है.

वृश्चिक राशि

दिनभर आपको शारीरिक और मानसिक फुर्ती रखनी चाहिए. प्रेमी या जीवनसाथी से संबंध और गहरे हो सकते हैं. इसके अलावा कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं. हालांकि, खर्च ज्यादा होगा. आज आप किसी भी चीज के लिए ज्यादा जिद्द न करें, नहीं तो नुकसान होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोचे हुए काम निपटाने में सफलता मिलेगी. धनु राशिवालों की आज प्रेमी से मुलाकात होगी. उम्मीद है कि आज आप उनसे बातचीत कर उलझे हुए मामले सुलझा लेंगे.

मकर राशि

ऑफिस या फील्ड में चीजें आपके अनुकूल नहीं होंगी, जिसके कारण परेशानी होगी. मकर राशि के जातक आज कुछ नया काम करने से बचें. खासकर, बिजनेसमैन बिजनेस में नए प्रयोग करने से बचें. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सिर और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं.

विज्ञापन

कुम्भ राशि

आज आप फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें. कारोबारियों को कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. नौकरीपेशा जातकों से ऑफिस में उनके अधिकारी खुश रहेंगे. हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स परेशान रहेंगे. इसके अलावा कफ की समस्या परेशान कर सकती है.

मीन राशि

प्रेमियों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस में अधिकारी नौकरीपेशा जातकों की बातों से सहमत होंगे, लेकिन फिर भी कुछ दखल देंगे. इसके अलावा कामकाज में सुधार होने के योग बन रहे हैं. बिजनेसमैन बिजनेस बढ़ाने में सफल रहेंगे. इसके अलावा मीन राशिवालों को आज थकान और नींद की कमी की समस्या रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 31 अक्टूबर का दिन? पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola