Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj ka Rashifal, 31 July 2023: आज सभी राशियों पर होगी महादेव की कृपा, ये 3 राशियां खरीद सकती हैं प्रोपर्टी

धनु राशि (Dhanu Aaj ka Rashifal) आज अपने आप को नकरात्मक विचारों से बचाकर रखने की आवश्यकता है। पिता से धन का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही किसी विदेशी कंपनी में अवसर या विदेश जाने का मौका मिलेगा, प्रेम संबंधों में संभल कर चले। आज बड़े भाई या चाचा के साथ सम्पति का विवाद हो […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Updated: Jul 30, 2023 17:25
aaj ka rashifal, today horoscope, mesh rashifal, today rashifal in hindi, monday rashifal

धनु राशि (Dhanu Aaj ka Rashifal)

आज अपने आप को नकरात्मक विचारों से बचाकर रखने की आवश्यकता है। पिता से धन का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही किसी विदेशी कंपनी में अवसर या विदेश जाने का मौका मिलेगा, प्रेम संबंधों में संभल कर चले। आज बड़े भाई या चाचा के साथ सम्पति का विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ आज तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- हल्दी पीला

मकर राशि (Makar Aaj ka Rashifal)

राशि स्वामी की गोचर में स्थिति धन लाभ के लिए बहुत उत्तम है। परिवार में किसी से भी उलझने से बचें। प्रोपर्टी का कोई विवाद हो सकता है या कोई विवादित प्रोपर्टी खरीद सकते हैं, सतर्क रहें। पिता के साथ विवाद हो सकता है या उनका स्वास्थ्य ढीला हो सकता है, ध्यान रखें। काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-आसमानी

---विज्ञापन---

कुम्भ राशि (Kumbh Aaj ka Rashifal)

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मित्रों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। छोटी हवाई यात्राओं का योग बन रहा है, आज हल्का बुखार आ सकता है। पार्टनर के साथ आज खुशनुमा व रोमांटिक पल बिताएंगे। सरकारी कार्य में आज अड़चन आ सकती है। शाम के बाद पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज बिज़नेस में भी लाभ की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-पिस्ता

मीन राशि (Meen Aaj ka Rashifal)

आज सारे काम छोड़कर परिवार के साथ समय बिताएंगे या घूमने जाएंगे। अपनी वाणी पर लगाम रखें। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। बड़े अधिकारियों से संबंध जुड़ेंगे। आपकी क्रिएटिविटी पर किसी का ध्यान नही जाएगा और सराहना भी नहीं मिलेगी। राजनीति मे सफलता के लिये अभी रुकना सही रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- ब्राउन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 30, 2023 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.