Surya Nakshatra Gochar: शनि के नक्षत्र में सूर्य गोचर इन 3 राशियों को दिलाएगा धन, वर्क प्लेस पर बढ़ेगा सम्मान

Surya Nakshatra Gochar: 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब वे शनि के नक्षत्र उत्तराभद्रपद में जाने वाले हैं. ज्योतिष के अनुसार यह ग्रह स्थिति खास प्रभाव डाल सकती है और इस गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है. जानिए किन 3 राशियों को धन लाभ और कार्यस्थल पर सम्मान मिलने के संकेत हैं?

Surya-Nakshatra-Gochar

Surya Nakshatra Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार 15 मार्च से सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है. सूर्य के इस गोचर को मीन संक्रांति कहा जाता है. अब सूर्य लगभग एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद अप्रैल में सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जाता है.

विज्ञापन

3 राशियों को होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार मीन राशि में रहते हुए सूर्य 18 मार्च, 2026 से उत्तराभद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो शनि का नक्षत्र माना जाता है. सूर्य का शनि के नक्षत्र में जाना खास प्रभाव पैदा करता है. इस ग्रह स्थिति से 3 राशियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं और उन्हें लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य का शनि के नक्षत्र उत्तराभद्रपद में जाना मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत दे सकता है. इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी मेहनत नजर आएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी. कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है. इस समय धैर्य और अनुशासन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ा अवसर मिल सकता है. काम के प्रति आपकी लगन आपको अलग पहचान दिला सकती है. कार्यस्थल पर सम्मान और भरोसा बढ़ने के संकेत हैं. व्यापार करने वालों को किसी नई योजना या साझेदारी से लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. परिवार के साथ संबंधों में भी संतुलन बना रहेगा और घर का माहौल सहयोगी रह सकता है.

मकर राशि

सूर्य का शनि के नक्षत्र में प्रवेश मकर राशि के लोगों के लिए भी लाभकारी स्थिति बना सकता है. इस समय आपकी योजना और मेहनत का परिणाम मिलने लग सकता है. व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिलेंगे. किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है. आर्थिक रूप से स्थिति स्थिर हो सकती है और बचत बढ़ाने के अवसर भी मिल सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ