Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के साथ हो रही हिंदू नववर्ष की शुरुआत, पंचांग से जानें शुभ समय और योग
Aaj Ka Panchang: आज 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी की शुरुआत हो रही है. नवरात्रि के पहले दिन योग, मुहूर्त, राहुकाल आदि क्या रहने वाला है, इसके बारे में पंचांग से जानते हैं.
Aaj Ka Panchang 19 March 2026: पंचांग की दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है. कल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहने वाली है इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी की शुरुआत हो रही है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को योग, करण, नक्षत्र और ग्रह स्थिति क्या रहने वाली है इसके बारे में आप द्रिक पंचांग से जान सकते हैं. नवरात्रि के पहले दिन शुभ-अशुभ समय, नक्षत्र, योग और करण और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार का पंचांग.
विज्ञापन
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी इसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा. इसका समपान अगले दिन 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर हो जाएगा. माह – चैत्र पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – नाग, किंस्तुघ्न, बव और बालव नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद और रेवती योग – शुक्ल और ब्रह्म दिन – गुरुवार दिशाशूल – दक्षिण
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा गुरुवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य और चंद्र ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल और बुध ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
हिंदी न्यूज़ज्योतिषAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के साथ हो रही हिंदू नववर्ष की शुरुआत, पंचांग से जानें शुभ समय और योग