हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष-सिंह समेत इन राशियों को आज होगा लाभ, कई जरूरी काम भी हो सकते हैं पूरे

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार का दिन कई राशियों के लोगों के लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि उनके कुछ जरूरी काम पूर्ण होंगे. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 30 मई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही नक्षत्र विशाख, शिव योग और दिशाशूल पूर्व का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 30 मई 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
राजनैतिक जातकों के लिए ये समय बहुत ही उपयुक्त है. विरोधी परास्त होंगे और 30 मई 2026 को मेष राशि वालों को उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. साथ ही आर्थिक लाभ होने के योग हैं. बता दें कि आज आपको संतान सुख मिलना भी संभव है. हालांकि, सुख-सुविधा पर धन अधिक खर्च होगा.

वृषभ राशि: 
आज आप काम को समय पर करने का प्रयास करेंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेंगे. हालांकि, संतान से वाद-विवाद हो सकता है. नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. यदि आप वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द सपना पूरा होगा. बता दें कि आज आप किसी तीर्थस्थल पर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा. साथ ही आय की अधिकता रहेगी और जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा. हालांकि, कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्ययोजना बनाएं फिर उसे लागू करें.

कर्क राशि: 
परिजनों की मदद से आपके रुके काम पूरे होंगे और आर्थिक मामले सुलझेंगे. साथ ही आप वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं. हालांकि, कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी. व्यापार में इच्छित लाभ होगा, पर मेहनत अधिक करनी होगी. साथ ही सेवा सत्कार में रुचि बढ़ेगी.

कन्या राशि: 
आज आपको व्यापार में तनाव का सामना करना पड़ेगा. आपके व्यवहार के कारण आपके अपने ही आपसे दूर हो सकते हैं. इसके अलावा अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. आज आप शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें. उम्मीद है कि आपका अपना कोई आपको धोखा दे सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आज पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. साथ ही घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा और नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है. हालांकि, विवाहित जातक जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे.

वृश्चिक राशि: 
कारोबार विस्तार की रूपरेखा बन सकती है. साथ ही मांगलिक खर्च होना संभव है. बता दें कि आज निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. हालांकि, किसी बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप समझ से काम करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jyeshtha Adhik Purnima Vrat 2026: ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और पारण का समय

धनु राशि: 
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे. जो लोग आपकी निंदा करते थे, वो आप से जुड़ना चाहेंगे. हालांकि, पुराने विवाद के कारण तनाव बढ़ेगा.

विज्ञापन

मकर राशि: 
यह दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा. दोस्तों से सहायता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी. इसके अलावा नौकरी में तबादले के योग हैं.

कुंभ राशि: 
मनचाही सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. साथ ही प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे. इसके अलावा आपके मकान बदलने के योग हैं.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज अध्ययन में बेहतर सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, माता-पिता संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे. इसके अलावा भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है.

ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola