Aaj Ka Rashifal: सोमवती अमावस्या पर आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: आज यानी 30 दिसंबर सोमवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय करने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 6 January 2025

आज का राशिफल 30 दिसंबर 2024

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: पंचांग के अनुसार 30 दिसंबर 2024 को परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन सोमवार है। आज सोमवती अमावस्या है और इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का खास महत्व है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है। आज यानी 30 दिसंबर सोमवार को सभी राशियों का पूरा दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। परिवार से तनाव मिल सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

धैर्य से काम लेने की जरूरत है। रुपये के लेनदेन में सावधानी बरते। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संपत्ति के मामलों में तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

कन्या राशि

भावुकता में लिया गया निर्णय गलत होगा। निजी सुख में व्यवधान होगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता या अधिकारी से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

किसी केस के मामले में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। घर में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

सभी संबंधियों के साथ रिश्तों में परिवर्तन आपके लिए सुखद रहेगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सुख में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कुत्तों को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

मीन राशि

शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ