---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 3 January 2025: 3 जनवरी शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? 12 राशियों पर कैसा असर पड़ सकता है? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 3 January 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है जिसके माध्यम से ये जाना जा सकता है कि 3 जनवरी शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? कौन कौन से उपाय हैं जिन्हें 12 राशियां अपना सकती हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।  रिश्तों में निकटता आएगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता रहेगी।  शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाकर रखें। भाई बहन से तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी में कठोरता हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

व्यावसायिक या पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  कर्म क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

जीविका के प्रयास सार्थक होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।रिश्तो में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल का दान कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाएं तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

धन सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्तों में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाये। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि के गुरु राशि में प्रवेश से 3 राशियां होंगी मालामाल, चमकेगा भाग्य और होगा तगड़ा मुनाफा!

मकर राशि

नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

यात्रा की स्थिति सुखद होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

जीविका के लिए चल रहा प्रयास सार्थक होगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 02, 2025 11:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola