Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी. साथ ही हर्षण योग, वज्र योग, विडाल योग, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, बालव करण, कौलव करण और तैतिल करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, तुला राशि में बुध ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह और वृश्चिक में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि मीन राशि और कुंभ राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.
चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 29 नवंबर 2025, बजरंगबली और शनि ग्रह को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी किसी विशेषज्ञ अनुभवी से लें, नहीं तो नुकसान होना तय है. इसके अलावा आज मानसिक तनाव रहेगा.
वृषभ राशि:
कारोबार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे. साथ ही रुका पैसा मिलेगा. भवन-भूमि से संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें. आज संतान की उन्नति होना संभव है.
मिथुन राशि:
अकारण हो रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी. परिवार में उत्सवपूर्ण माहौल बना रहेगा. हालांकि, ज्यादातर समय किसी अपने की निजी समस्या का समाधान खोजने में व्यतीत होगा. आज आप अपने खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे.
कर्क राशि:
निर्णय शक्ति कमजोर होने के कारण गलत फैसले ले सकते हैं. आज का दिन पूंजी निवेश के लिए उपयुक्त है.
सिंह राशि:
आपके चिड़चिड़े स्वभाव से सभी लोग नाराज रहेंगे. हालांकि, विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर होगी. पैसा कमाने की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें, अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे.
कन्या राशि:
अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे. इसके अलावा पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. कन्या राशि वालों को संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. उम्मीद है कि आजीविका के लिए आज यात्रा करनी होगी. कुंडली में वाहन सुख और धन आगमन का भी योग है.
तुला राशि:
दुविधा की स्थिति निर्मित होगी. आज आपको किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. इसके अलावा विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी.
वृश्चिक राशि:
आप अपने तेज दिमाग से जरूरी कार्यों को आज पूरा कर लेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय उपलब्धि वाला है. आपको पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. उम्मीद है कि आज आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो सुखद रहेगी.
धनु राशि:
जरूरी काम पूरे न होने की वजह से उदास रहेंगे. आज का दिन आपको बहुत सारे कटु अनुभव करवा सकता है, लेकिन आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी.
मकर राशि:
चंचल स्वभाव के कारण आपको नुकसान होना संभव है. आज आप अपने से बड़ों की बातों को सुनें. उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे. मकर राशि के जातक वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा.
कुंभ राशि:
आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. इसके अलावा परिवार और दांपत्य जीवन में सुख व संतोष का अनुभव करेंगे. मौज-मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा. कुंडली में यात्रा के योग हैं, जो लाभप्रद रहेगी.
मीन राशि:
परिजनों के साथ आनंदप्रद यात्रा हो सकती है. इसके अलावा व्यवसायिक नए अनुबंध सफल होंगे. कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों के अधिकारियों से निजी संबंध स्थापित हो सकते हैं. हालांकि, विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा. दिनभर न्यायपक्ष उत्तम रहेगा.
ये भी पढ़ें- Rahu Mahadasha Effects: राहु की महादशा में इन लोगों को होता है लाभ, धन से लेकर करियर की टेंशन होती है दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
24 mins agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines