Aaj Ka Rashifal 28 November 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 28 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन गुरुवार है। शुभ कार्य न करने के लिए राहुकाल का समय दोपहर 01:28 बजे से दोपहर 02:47 बजे तक है। इस दिन शोभन युग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव द्वारा ने 28 नवंबर गुरुवार का राशिफल बताया है। साथ ही 12 राशियों के लिए उपाय भी बताए हैं, आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कितना लाभकारी रहेगा? कौन से उपाय करने से आपको लाभ होगा?
मेष राशि
संतान के कारण पुलकित रह सकते हैं।मन अशांत रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।
वृषभ राशि
दांपत्य जीवन सुख में होगा।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी ।पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भी साथ प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।।व्यापार में वृद्धि के योग हैं। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें अथवा किसी गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।
कर्क राशि
निजी संबंधों में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई बहन का साथ प्राप्त होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है।सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन में कठिनाई का सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
शोध कार्य की दिशा में श्रम सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
रिश्तों में निकलता आएगी। आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। भावुकता या क्रोध में कोई काम ना करें।।किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता हैं .।सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।
ये भी पढ़ें- बाल संत अभिनव अरोड़ा का डेली रुटीन: सुबह कितने बजे उठकर करते हैं राधा गोविंद की पूजा
मकर राशि
मन अशांत रहेगा। किसी अपने से ही तनाव मिल सकता है रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गाय को भोजन कर दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar: नए साल से पहले 3 राशियां होंगी मालामाल! सूर्य ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines