Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 27 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही आद्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग और पश्चिम दिशा शूल का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे. इसके अलावा बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में युति स्थिति में रहेंगे.
आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 27 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:-
आज मन में जोश एवं चुस्ती रहेगी. साथ ही परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. आज के दिन कामकाज भी ठीक-ठाक रहेगा. हालांकि, बेवजह किसी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए किसी से उलझने से आपको बचना होगा.
वृषभ राशि:-
आज के दिन इस राशि वालों के कामकाज में बरकत होगी. साथ ही शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. आज धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं.
मिथुन राशि:-
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, कामकाज में ठीक-ठाक धन लाभ होगा. उम्मीद है कि आज पारिवारिक सुख मिलेगा. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
कर्क राशि:-
आपका पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, लेकिन आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. आज हर फैसला जल्दबाजी में न लें.
सिंह राशि:-
मित्रों के साथ आज आपका अच्छा समय व्यतीत होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. इसके अलावा घर में किसी से अनबन हो सकती है. साथ ही स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है.
कन्या राशि:-
आप आज कामकाज में बदलाव करने पर विचार करेंगे. दिन खत्म होने से पहले लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे, लेकिन परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है.
तुला राशि:-
किसी व्यक्ति के सहयोग से आज आपको लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी. हालांकि, बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा. बता दें कि आज कामकाज में भी मनोवांछित सफलता नहीं मिलेगी.
वृश्चिक राशि:-
आज जो भी काम करें समझदारी से करें, अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है. उम्मीद है कि बड़ों का आदर करने में आप आगे रहेंगे और मान-सम्मान मिलेगा. आज आपको परिवार का सुख मिलेगा. साथ ही यात्राएं होंगी.
धनु राशि:-
दिनभर मन में प्रसन्नता रहेगी. आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का सुख मिलेगा. साथ ही किसी से नवीन मित्रता हो सकती है.
मकर राशि:-
आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा मन में जोश एवं चुस्ती रहेगी. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले किसी से आपके मतभेद हो सकते हैं.
कुंभ राशि:-
लोगों के साथ मधुर संबंध रहेंगे. उम्मीद है कि आप आज घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. हालांकि, परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है.
मीन राशि:-
परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे. हालांकि, परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines